BJP Mission AyodhyaBJP का ‘मिशन अयोध्या’ आज से शुरू, मुंबई के लोगों को मिलेंगे प्रभु राम के मुफ्त दर्शन, आज होगी पहली ट्रेन रवाना

मुंबई: लोक सभा इलेक्शन (lok Sabha Election 2024) के पहले ही अयोध्या में भगवान राम (Ram) विराजमान हो गए। इसे विपक्षी नेता बीजेपी की चुनावी रणनीति बता रहे है। वही अब हम आपको बता दें कि बीजेपी मुंबईकरों को रामलला के मुफ्त दर्शन कराएगी। जी हां लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में बीजेपी ने मिशन अयोध्या (BJP Mission Ayodhya) शुरू कर दिया है। इसके लिए पहली स्पेशल ट्रेन आज रात 9 बजे मुंबई (Mumbai) से अयोध्या (Ayodhya) के लिए रवाना हो रही है। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रवाना होगी। आइए जानते है क्या है BJP का ‘मिशन अयोध्या’…
मुफ्त दर्शन करेंगे मुंबईकर
आपको बता दें कि आज उत्तरी मुंबई से श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या के लिए कूच करेगा। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, सांसद गोपाल शेट्टी हरी झंडी दिखाकर रेलवे को रवाना करेंगे। ऐसे में अब संभावना है कि इस तरह BJP द्वारा निशुल्क दर्शन करने से मुंबई के लोग खुश होंगे।
अयोध्या में टेंट सिटी
अयोध्या के लिए निकलने वाली यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के प्लेटफार्म नंबर 18 से रवाना होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीजेपी का ये मिशन अयोध्या 24 मार्च तक चलेगा। अयोध्या में टेंट सिटी बनाई गई है। इसमें 20 हजार लोगों को बैठाने की क्षमता है। हर दिन विभिन्न राज्यों से आए 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।
मिशन अयोध्या
ज्ञात हो कि राम जन्मभूमि का मुद्दा हमेशा से राजनीति में सक्रिय रहा है। अब रामलला अयोध्या मंदिर में विराजमान हैं। इसी पृष्ठभूमि में अब बीजेपी ने राम भक्तों के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भी बीजेपी सकारात्मक राजनीतिक माहौल बनाए रखने की कोशिश कर रही है। इसी पृष्ठभूमि में मिशन अयोध्या (लोकसभा चुनाव बीजेपी मिशन) तैयार किया गया है। अब आइए जानते है
जानें क्या है ‘मिशन अयोध्या’
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस अनोखे मिशन अयोध्या से श्रद्धालु रामलला के निःशुल्क दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए कुछ विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। बताया गया है कि योजना बनाई गई है कि लगभग एक लोकसभा क्षेत्र से 40 से 50 हजार लोग राम लला के दर्शन कर सकें। इसी पृष्ठभूमि में मुंबई से पहली स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। ऐसे में अब पूरी संभावना है कि बीजेपी के इस मिशन अयोध्या से आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को अच्छा खासा फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *