सड़क किनारे बना गड्ढा दे रहा हादसे को न्योता, नागरिकों में रोष

ए. एच. बलवा

मुंबई। वर्सोवा जोगेश्वरी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। खोदा गया गहरा गड्ढा नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

नागरिकों का कहना है कि गड्ढे से कई लोग चोटिल हो रहे हैं। एक राहगीर ने बताया कि वह भी कई बार इस गड्ढे से बचे हैं। क्योंकि दिन के समय में तो यह गड्ढा दिखाई दे जाता है, लेकिन रात के समय में इसका पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढे को महीने गुजर चुके हैं।

एक अन्य नागरिक का कहना है कि गड्ढा सड़क के बिल्कुल किनारे पर बना हुआ है। गड्ढे के कारण रात के समय वाहन चालकों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। रात के समय सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं वाहनों की लाइटों में गड्ढा स्पष्ट दिखाई नहीं देता। कई बार वाहन चालक गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। नागरिकों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क किनारे बने गड्ढे को बंद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *