मुंबई: फिर एक बार मुंबई (Mumbai News) को उड़ाने की धमकी (Mumbai Police Bomb Threat message) मिली है। बता दें कि शुक्रवार (2 फरवरी) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कंट्रोल रूम को एक और धमकी भरा मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स ने मुंबई में बड़ा हमला करने की धमकी दी है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने इस कॉल को गंभीरता से लिया है और जांच की जा रही है कि वास्तव में यह संदेश कहां से आया और मेसेज को किसने भेजा है। ऐसे में अब पुलिस इस धमकी को लेकर अलर्ट मोड़ में आ चुकी है।
मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी
जैसा की हम सब जानते है कि यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस को इस तरह की धमकी मिली है। जी हां इसके पहले भी पुलिस को ऐसे कई कॉल आए हैं और उनके जरिए धमकियां दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मैसेज किया। जिसे लेकर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
जांच जारी, मुंबई पुलिस की अपील
धमकी देने वाले शख्स ने मैसेज में कहा कि मुंबई में बड़ा हमला होने वाला है और हमने 6 जगहों पर बम रखे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने इस मैसेज को गंभीरता से लिया है। पुलिस मैसेज भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। इस धमकी को लेकर मुंबई पुलिस ने भी अपील की है कि कोई भी घबराए नहीं। पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमकी भरे कॉल और मैसेज आ चुके हैं।
पहले भी आई है धमकियां
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मुंबई पर आतंकी हमले की धमकी मिली थी। सिस्टम ने तुरंत जांच के घेरे घुमाकर आरोपी की लोकेशन ढूंढ ली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कॉल करने वाले ने शराब के नशे में कॉल की थी। इससे साफ हो गया कि उनके द्वारा दी गई जानकारी में कोई सच्चाई नहीं थी।
Related Posts
उत्तराखंड: पहाड़ों पर जम कर हुई बर्फबारी, ऊपरी इलाकों में माइनस 8 डिग्री तक पहुंचा तापमान
- JKTTeam
- December 6, 2023
- 0
उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, बदरीनाथ में बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर सफेद […]
महाराष्ट्र में फसल बीमा योजना में 8000 करोड़ का घोटाला, उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर हमला
- JKTTeam
- December 2, 2023
- 0
मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर फसल बीमा योजना के जरिए 8,000 करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका जताई […]
Maharashtra: बर्थडे पार्टी के बाद रील बनाने की मस्ती ने ले ली दो छात्रों की जान
- JKTTeam
- July 12, 2024
- 0
Maharashtra Nagpur Road Accident News: नागपुर (Nagpur) में एक एक्सीडेंट का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यहां कार सवार दो छात्रों की मौत हो […]