Mumbai Fire News:मुंबई के चेंबूर की चॉल में लगी आग, 9 लोग झुलसे

Mumbai Fire News: मुंबई (Mumbai Fire News) के चेंबूर (Chembur) इलाके में रसोई गैस के रिसाव (Gas Leak) के बाद लगी आग में नौ लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निश्मन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब पौने 12 बजे चेंबूर पूर्व में सिद्धार्थ कॉलोनी की एक चॉल में रसोई गैस का रिसाव हो गया।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक दमकल गाड़ी, एक जेटी और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर 10 से 15 मिनट में काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 17 साल के एक लड़के समेत नौ लोग झुलस गए। घायलों को शहर के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *