भारत पढ़ने आए जिम्बाब्वे के स्टूटेंड की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे के अंदर पड़ा मिला शव

सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में ग्लोकल यूनिवर्सिटी है। यहां दुनिया के कई देशों से बच्चे पढ़ते हैं। इसी यूनिवर्सिटी में जिंबाब्वे के केशरी सिंबराशे निजेल भी पढ़ते थे। सोमवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में केशरी की मौत हो गई। इनका शव कस्बे में बने एक कमरे के अंदर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जापुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी मनोज चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत तलाशने की कोशिश की है लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सका।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्बेसी में सूचना दे दी है। स्टूडेंट के देश उनके परिवार वालों को भी खबर कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक केशरी सिंबराशे निजेल ग्लोकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए करीब दो साल पहले भारत आया था। इसकी डेढ़ वर्ष की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी। बावजूद इसके वह मिर्जापुर कस्बे में ही रूम लेकर रह रहा था। पुलिस अब इसके मोबाइल फोन से डिटेल निकाल रही है। इसके साथ में पढ़ने वाले अन्य स्टूडेंट और दोस्तों से भी जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *