Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Infosys की इंजीनियर वंदना को ऋषभ ने मारी 5 गोलियां, ऐसे हुआ 10 साल के प्यार का ‘खौफनाक अंत’
    Blog

    Infosys की इंजीनियर वंदना को ऋषभ ने मारी 5 गोलियां, ऐसे हुआ 10 साल के प्यार का ‘खौफनाक अंत’

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Rishabh shot 5 bullets at Infosys engineer Vandana
    Rishabh shot 5 bullets at Infosys engineer Vandana
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Vandana Dwivedi Case: पुणे शहर के करीब एक ओयो होटल (Pune Oyo Hotel) में इंफोसिस (Infosys) में काम करने वाली 26 वर्षीय आईटी इंजीनियर वंदना द्विवेदी (Vandana Dwivedi) का लहूलुहान शव मिला था। मुंबई पुलिस ने वंदना की हत्या के आरोप में उसके कथित बॉयफ्रेंड ऋषभ निगम (Rishabh Nigam) को गिरफ्तार किया है।
    पिंपरी-चिंचवड के हिंजवडी इलाके में रविवार को ओयो होटल के कमरे में हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े किए है। अब तक की जांच में पता चला है कि इस प्रेम कहानी के खौफनाक अंत की वजह ‘शक’ था। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आये ऋषभ ने शनिवार रात में वंदना को कई गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद वह बड़े आराम से होटल से मुंबई के लिए रवाना हो गया।
    जांच में हुए बड़े खुलासे
    पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पिछले दस साल से प्रेम संबंध था। दोनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। ऋषभ लखनऊ में था और वंदना बतौर आईटी इंजीनियर पुणे में इंफोसिस में काम करती थी। इस बीच दोनों के रिश्ते में ‘शक के भूत’ की एंट्री हुई और सब कुछ खत्म हो गया।
    वंदना पुणे में नौकरी करती थी। जबकि ऋषभ लखनऊ में काम करता था। दोनों का घर लखनऊ में एक ही इलाके में है। इसलिए दोनों कई वर्षों से एक दूसरे को जानते है और रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ समय से इस लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में शक हावी हो गया। 25 जनवरी को ऋषभ वंदना से मिलने पुणे आया। उसने लक्ष्मी चौक स्थित ओयो होटल में किराये पर कमरा लिया। दोनों दो दिन से वहीं ठहरे थे। कहा जा रहा है कि रविवार उनके बीच तीखी बहस हो गई। इतने में ऋषभ ने वंदना को पांच गोलियां मार दीं। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
    ऋषभ लखनऊ में ब्रोकर का काम करता है। वह रियल एस्टेट कारोबार में दबदबा बनाना चाहता था। इसके लिए उसने 2015 में अपने एक दोस्त से पिस्तौल ली थी।
    ताबड़तोड़ फायरिंग, नहीं लगी किसी को भनक
    ऋषभ ने वंदना को पांच गोलियां मारीं। फिर वह चुपचाप होटल से निकल गया। ऋषभ कमरे से जाते हुए सीसीटीवी में भी कैद हो गया। ऋषभ और वंदना में विवाद क्यों हुआ? बंदूक कहां से आई? आखिर दोनों के बीच उस रात क्या हुआ? पुलिस इसकी जांच कर रही है। लेकिन पांच गोलियां चलने के बाद भी होटल में कोई आवाज क्यों नहीं हुई? किसी को गोलीबारी की भनक कैसे नहीं लगी? इसे लेकर हैरानी जताई जा रही है।
    मुंबई पुलिस ने दबोचा
    वंदना को मौत के घाट उतारने के बाद ऋषभ मौके से भाग जाता है। उधर, हत्या की जानकारी मिलने के बाद हिंजवडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजती है। इधर ऋषभ तुरंत पुणे छोड़कर मुंबई भाग जाता है। पुणे पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को ऋषभ के बारे में जानकारी दी। चेकिंग के दौरान मुंबई पुलिस ने ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया और हिंजवडी पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ऋषभ निगम ने अपराध कबूल कर लिया है। वंदना द्विवेदी के परिजन भी आ गए है। मामले की आगे की जांच जारी है।

    Infosys Maharashtra Pune Pune Oyo Hotel Vandana Dwivedi Case
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRLG प्रोडक्शन का एक और कॉमेडी वीडियो वायरल: बी आशीष की जबरदस्त एक्टिंग
    Next Article Cleanup campaign: नवसारी शहर में दूधिया झील में प्रचुर मात्रा में प्लास्टिक और कचरा रिस रहा.
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    Rajya Sabha MP Medha Kulkarni appointed Chairperson of the Parliamentary Standing Committee

    May 20, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.