Mumbai Fire मुंबई के कमाठीपुरा इलाके के रेस्तरां में लगी भयंकर ‘आग’, मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां।

मुम्बुई: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के मुंबई (Mumbai) में ग्रांट रोड (Grant Road) के कमाठीपुरा (Kamathipura) के एक रेस्तरां में देर रात दो बजे आग लग गई है। यह आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी दूर से भी देखी जा सकती है। पहले मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद थी। फिर घटना की संगीनता को देखते हुए दमकल गाड़ियां बढ़ाई गईं।
इस बाबत मुंबई फायर सर्विसने जानकारी दी कि, मुंबई के एक ऊंची इमारत में कुल 16 दमकल गाड़ियां और 2 लाइनें परिचालन में हैं। आग की लपटों के कारण पास के एक मॉल और एक ऊंची इमारत को खाली करा लिया गया है। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके पहले मामले पर मुंबई अग्निशमन सेवा ने जानकारी दी थी कि, मुंबई के ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में रात 2 बजे आग लग गई थी। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर थीं, जिन्हें अब बाध्य गया है। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना पर ताजा विवरण का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *