जिंदगी को बिंदास होकर जीना चाहिए। आप जिंदगी को जितना गंभीरता से लोगे, यह उतनी ही पेचिदा और जटिल लगेगी। बोझ लगेगी, नीरस हो जाएगी। आप पर हावी हो जाएगी। आप थकान महसूस करने लगेंगे। आप जिंदगी से जंग करेंगे तो यह आपको कमजोर कर देगी। जिंदगी को जीना है तो इसे खेल की तरह लो, जिसमें प्रतिस्पर्धा तो है, जीतने का लक्ष्य भी और मकसद भी है, लेकिन हार भी गए तो क्या हुआ दूसरी पारी खेलो और तब तक खेलो जब तक जीत या मकसद हासिल न हो जाए। क्या कोई जुझारू खिलाड़ी हार जाने पर खेलना छोड़ देता है ? बिल्कुल नहीं वो सिर्फ पारी या प्रतियोगिता हारता है, खेल नहीं। जिंदगी को खुशी से जीने वाले किसी शख्स से कभी पूछना कि उसकी खुशनुमा जिंदगी का राज़ क्या है तो वो आपको बताएगा। जिंदगी जिंदादिली का ही नाम है। इसीलिए RLG प्रोडक्शन के इस प्रेरक वीडियो में मशहूर कॉमेडियन और मोटिवेशनल गुरु बी आशीष कहते हैं, जिंदगी अपने हिसाब से ही जीनी चाहिए। लोगों को खुश रखने के चक्कर में तो “शेर” को भी सर्कस में नाचना पड़ता है….
Related Posts
Bhopal News: ईसाई मिशनरी संस्था से एमपी, राजस्थान, झारखंड की 26 लड़कियां गायब, धर्मांतरण का आरोप
- JKTTeam
- January 6, 2024
- 0
भोपाल: राजधानी के एक चिल्ड्रन होम से 26 बच्चियां गायब मिली हैं। ये बच्चियां एमपी के छिंदवाड़ा, बालाघाट, और विदिशा समेत राजस्थान, झारखंड, गुजरात से की […]
प्रेम विवाह का दुखद अंत, पति ने पत्नी की हत्या की, आत्महत्या की कोशिश
- teamjktimes
- October 21, 2023
- 0
मोरबी: वांकानेर में एक शादीशुदा जिंदगी का दुखद अंत हो गया. धुवा मटेल रोड पर रहने वाले एक कामकाजी दंपत्ति के बीच झगड़ा हो गया। […]
‘महाराष्ट्र में नहीं बिकेगा पान मसाला’, रजनीगंधा को बॉम्बे HC ने दिया बड़ा झटका
- JKTTeam
- March 15, 2024
- 0
बॉम्बे हाईकोर्ट ने रजनीगंधा पान मसाला (Rajnigandha Pan Masala Ban) को बड़ा झटका देते हुए पान मसाला पर से बैन हटाने से इनकार कर दिया […]