Weather Update: अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत! महाराष्ट्र में अगले 3 दिन ठिठुरन के आसार

Date:

Share post:

Mumbai Cold: उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में मकर संक्रांति से धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। देश और प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कहीं ठिठुरन तो कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
महाराष्ट्र में 21 जनवरी तक ठंडी का जोर कायम रहने के आसार है। अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास और दोपहर का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मुंबई में भी ठंड का जोर बढ़ता जा रहा है। शहर में ठंडी हवाएं बह रही है। उपनगरों में सुबह के समय ठंड बढ़ने से कुछ शहरवासी गर्म कपड़े पहन रहें है और अलाव जला रहे है। बीते हफ्ते से पुणे के तापमान में काफी गिरावट आई है। पुणेकर को गुलाबी ठंड के साथ गलन का भी सामना करना पड़ रहा है। पुणे के हवेली तालुका में आज सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मंगलवार को मुंबई में इस सीजन का सबसे कम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कम से कम सप्ताह के अंत तक मुंबई और उपनगरों में ठंडा मौसम जारी रहेगा। गुरुवार को मौसम विभाग के सांताक्रूज केंद्र पर न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कोलाबा केंद्र पर 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 30 डिग्री के निशान से नीचे बना है। आईएमडी की कोलाबा और सांताक्रूज केंद्र में अधिकतम तापमान क्रमशः 28.6 डिग्री और 29 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि पूरे रीजन में मौसम शुष्क है। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। मध्य महाराष्ट्र के जलगांव में आज न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि विदर्भ क्षेत्र में गुरुवार को सर्दी कम हुई है और पारा ऊपर चढ़ा है।

Related articles

पति फरहान अख्तर की बांहों में शिबानी, वेकेशन पर हुईं रोमांटिक, बिकिनी में दिखाया टशन

बॉलीवुड कपल शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर फैंस को कपल गोल्स देते हैं. उनकी इंस्टा पर रोमांटिक फोटोज...

🕉️✨ 🌺 सच्चे गुरु की शरण में जीवन का सत्य 🌺 ✨(एक प्रेरणादायक संदेश जो हृदय को छू जाए)✍️ लेखक व प्रस्तुतकर्ता: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम 🌿 प्रस्तावना:यह दृश्य केवल एक साधारण तस्वीर नहीं, बल्कि जीवन का...

अरब सागर पर कम दबाव; 4 दिन गुजरात के इन जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

पूर्व मध्य अरब सागर पर भी कम दबाव का क्षेत्र देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने इसके...