Dead Rat found in food:ऑनलाइन फूड मंगाना पड़ा महंगा, खाने में मिला मरा चूहा

मुंबई: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से मुंबई आए एक शख्स को ऑनलाइन फूड (Online Food) मंगाना (Order) महंगा पड़ा। भोजन के कुछ हिस्से को खाने के बाद एक मरा हुआ चूहा (Dead Rat) मिला। फूड प्वाइजनिंग होने के कारण उसे चार दिनों तक अस्पताल भर्ती रहना पड़ा। पीड़ित व्यक्ति ने भोजन देनेवाले बारबेक्यू नेशन (Barbeque Nation) के खिलाफ नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
ऑनलाइन फूड मंगाना पड़ा महंगा
प्रयागराज के राजीव शुक्ला 6 जनवरी 2024 को मुंबई आए हुए थे। उन्होंने बताया कि वे अब मुंबई से प्रयागराज लौट आए हैं। लेकिन दवाइयां अभी भी चल रही हैं। वे शुद्ध शाकाहारी हैं। 8 जनवरी 2024 को उन्होंने बारबेक्यू नेशन के वर्ली आउटलेट से वेज मील बॉक्स ऑर्डर किया था। दाल में मरा हुआ चूहा था। मैं नायर अस्पताल में 75 घंटों से अधिक समय के लिए भर्ती था। मैंने बारबेक्यू नेशन के खिलाफ नागपाड़ा पुलिस और एफडीए में शिकायत दर्ज कराई है। राजीव के मुताबिक मैंने बारबेक्यू नेशन कस्टमर केयर को फोन किया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। मुझे रात भर कई बार उल्टियां हुईं।
12 जनवरी तक अस्पताल में भर्ती
राजीव के मुताबिक वे रात भर परेशान रहे। मैंने होटल के कर्मचारियों को घटना के बारे में सूचित किया, जहां वे ठहरे हुए थे। सुबह होटल कर्मचारियों ने मेरे लिए कैब की व्यवस्था की। मुझे नायर अस्पताल भर्ती कराया। जांच में फूड प्वाइजनिंग का पता चला और मेरा इलाज किया गया। मुझे 12 जनवरी अस्पताल से घर जाने की अनुमति दी गई। वे प्रयागराज में निजी शिक्षक हैं और अब अपने घर लौट आए हैं। लेकिन इलाज अब भी चल रहा है। हालांकि होटल के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, मुझे जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *