Maharashtra Politicsमिलिंद देवड़ा के बाद पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे छोड़ेंगे कांग्रेस का साथ?

मुंबई: कांग्रेस (Congress) के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) के शिंदे के शिवसेना (Shiv sena) में शामिल होने के बाद कई कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गयी है। इस बीच, कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे (Sushil Kumar Shinde) ने भाजपा के मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) से मुलाकात की। जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि देश में अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं, महाराष्ट्र के सोलापुर में सुशील कुमार शिंदे का दबदबा माना जाता है। उनकी बेटी प्रणीति शिंदे खुद विधायक हैं। ऐसे में दोनों के पार्टी छोड़ने के हलचलें तेज हो गई है। हालांकि, सुशील कुमार शिंदे ने दावा किया है कि उन्हें बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता से पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला है, लेकिन वह कांग्रेस पार्टी से नाता नहीं तोड़ेंगे। ऐसे में दोनों दिग्गजों (सुशील कुमार शिंदे- चंद्रकांत पाटिल) की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। अब ये देखना अहम होगा कि क्या सच में सुशील कुमार शिंदे बीजेपी में जाते हैं?
खबरों के मुताबिक, सोलापुर में एक कार्यक्रम के मौके पर बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की मुलाकात हुई। इन दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। इससे पहले, अक्कलकोट में आयोजित एक कार्यक्रम में सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि उन्हें और उनकी बेटी प्रणीति शिंदे को भाजपा के दिग्गज नेता से पार्टी में शामिल होने का बड़ा प्रस्ताव मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *