सेंसेक्स 199 अंक गिरकर 73,128 पर बंद, IT और बैंकिंग शेयर्स टूटे

मुंबई। शेयर बाजार ने 16 जनवरी को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 73,128 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 65 अंक की गिरावट रही। यह 22,031 के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिली है। IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। इससे पहले कल यानी 15 जनवरी को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोमवार को  बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,402 और निफ्टी ने 22,115 का स्तर छुआ। बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 759 अंक चढ़कर 73,327 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 202 अंक चढ़कर 22,097 के स्तर पर बंद हुआ था।

टाटा मोटर्स का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ के पारइतनी वैल्यू वाली टाटा ग्रुप की तीसरी कंपनी बनी, शेयर ने भी नया हाई बनाया

टाटा मोटर्स 3 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार करने वाली ग्रुप की तीसरी कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट कैप कंबाइन रूप से टाटा मोटर्स के ₹2,73,985 करोड़ और टाटा मोटर्स DVR के ₹27,940 करोड़ मार्केट कैप से हुआ है। इससे पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टाइटन ने 3 लाख करोड़ के मार्केट कैप का आंकड़ा पार कर चुके हैं। टाटा मोटर्स के शेयर में मंगलवार (16 जनवरी) को 1.11% की बढ़त देखने को मिल रही है। इससे पहले कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर ने आज 827 के आंकड़े को छूकर अपना 52 वीक हाई भी बनाया। टाटा मोटर्स ने आज यानी 16 जनवरी को अपना ऑल टाइम हाई बनाया। कंपनी के शेयर ने आज ₹827 के रेंज को टच किया। इससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 3.01 लाख करोड़ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *