Thane: बहस के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या; पुलिस कस्टडी में आरोपी

ठाणे। नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में एक लॉज में कुछ दिन पहले एक महिला को मृत पाया गया था, अब पुलिस ने उसके मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 35 वर्षीय एक महिला के मृत पाए जाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया जिस शख्स ने उसकी हत्या कि वो उसके साथ रिश्ते में था।

शादी करने का बना रहा था दबाव

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि महिला का शव 9 जनवरी को मिला था और आरोपी सोहेब कलाम शेख (24) शनिवार को मुंबई के साकी नाका का रहने वाला था। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच में, पुलिस को पता चला कि पीड़िता और आरोपी एक रिश्ते में थे। शेख उससे शादी करना चाहता था और उस पर दबाव बना रहा था। उसने महिला को धमकी दी कि वह उसकी निजी तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भेज देगा। इसके बाद उसकी मां और बहन को कुछ तस्वीरें भेजीं और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।”

तीखी बहस के बाद उतारा मौत के घाट

8 जनवरी को शेख और महिला एक लॉज में गए, जहां उनके बीच तीखी बहस हो गई। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर उसने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद नवी मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस हिरासत में है आरोपी

खुफिया जानकारी के आधार पर, उन्होंने शेख को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *