मुंबई: मुंबई (Mumbai News) के लोगों को मानों नए वर्ष के मौके पर उपहार स्वरूप शुक्रवार को अटल ब्रिज (Atal Bridge) मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) शुक्रवार को मुंबई के यातायात में क्रांति लाने वाले एमटीएचएल ब्रिज का उद्घाटन किया। मुंबई की शान में चार चांद लगाने वाले इस ब्रिज की अब देश भर में चर्चा हो रही है। इस ब्रिज को इस खूबसूरत तरीके से बनाने में नागपुर (Nagpur) के संजय मुखर्जी (Sanjay Mukherjee) का बहुत बड़ा योगदान है।
मोदी को गिनाई सेतु की खूबियां
उद्घाटन दौरान एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी ने पीएम मोदी को इस ब्रिज से जुड़ीं खूबियों और उपयोगिता को लेकर एक खास प्रेजेंटेशन दिया। जी हां आपको बता दें कि पीएम ने करीब 10 मिनट तक मुखर्जी की बातों को काफी ध्यान से सुना। उन्होंने तस्वीरों के माध्यम से बताया कि इस ब्रिज को बनाने में किस तरह इंजीनियरिंग की नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया। साथ ही कई चुनौतियों का मुस्तैदी से सामना किया गया। सभी के सामूहिक प्रयास से इस ब्रिज को तय समय से 6 महीने पहले पूरा कर लिया गया।
मुखर्जी की बड़ी भूमिका
मूल रूप से नागपुर निवासी एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी की अटल सेतु के निर्माण में बड़ी भूमिका रही है। जैसा कि आप देख सकते है सेतु इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। इसमें 10 देशों के विशेषज्ञों ने अपना योगदान दिया है और 1,500 से अधिक इंजीनियरों तथा लगभग 16,500 कुशल मजदूरों ने 3 शिफ्ट में दिन-रात काम किया है और इस तरह यह शानदार अटल ब्रिज तैयार हुआ। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित यह पूल मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज गति का सड़क संपर्क प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा।
कौन हैं संजय मुखर्जी
नागपुर के संजय मुखर्जी अपने शानदार काम की वजह से चर्चा में बने हुए है, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की है। आपको बता दें कि संजय मुखर्जी IAS अधिकारी है। बात करें उनकी पढ़ाई की तो उन्होंने टोरंटो विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन ( Public Administration) और फाइनेंस में डिग्री हासिल की है। इसके अलावा आईआईएम अहमदाबाद उनोन्हे सार्वजनिक वित्त पर शार्ट टर्म कोर्स भी किया है। साथ ही उन्होंने CFA और MBBS भी किया है। वर्तमान में संजय मुखर्जी महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए के पद पर कार्यरत हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
