Navi Mumbai: नवी मुंबई में टैंकर चालक से विवाद, एक शख्स गंभीर रूप से घायल

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में एक विवाद के बाद कथित तौर पर एक अज्ञात टैंकर चालक और अन्य लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार तड़के तुर्भे इलाके की है।

तुर्भे पुलिस थाने(Turbhe Police Station) के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और टैंकर चालक के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद चालक और 10-12 अन्य लोगों ने कथित तौर पर रॉड और डंडों से पीड़ित पर हमला कर दिया। नवी मुंबई के सीवुड्स इलाके के रहने वाले पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 326 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 141, 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्रित होना) और 147 (दंगा) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *