RLG PRODUCTION Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने (Funny Jokes) से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए RLG PRODUCTION आपके लिए कुछ मजेदार कॉमेडी वीडियो लेकर आए हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में मशहूर कॉमेडियन बी आशीष जोक सुनाते हुए बताते हैं कि
एक आदमी ने कार खरीदी और
पीछे लिखवाया, सावन को आने दो …
पीछे से एक ट्रक ने ठोक दिया
ट्रक पर लिखा था, आया सावन झूम के।