जापान में भूकंप से बड़ा नुकसान आई मीलों लंबी दरारें, 48 की मौत

टोक्यो. जापान में इशिकावा प्रांत के नोटो द्वीप पर नई साल के पहले दिन आए भूकंप से हुई तबाही अब सामने आ रही है। सोमवार शाम को 7.6 तीव्रता के भूकंप से सैकड़ों मकान धराशायी हो गए और सड़कों को भारी नुकसान हुआ। कई जगह मीलों लंबी दरारें आ गई। मध्य जापानी शहर वाजिमा में 100 से ज्यादा घर और दुकानें जलकर खाक हो गई। हादसे में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। नोटो एयरपोर्ट को बंद कर दिया। यहां पार्किंग में ही 500 लोग गाड़ियों में फंसे हुए थे। एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक सोमवार को दिनभर में 155 भूकंप के झटके महसूस किए गए। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जो अभी तक घरों को नहीं लौटे। इशिकावा और आसपास के तटों पर समुद्र में 1.2 मीटर ऊंची लहरें उठीं। हालांकि मंगलवार को सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई।

नहीं देखा ऐसा भूकंप
इशिकावा के नानाओ शहर में रहने वाली 74 वर्षीय नोबुको सुगीमोरि ने बताया कि उन्होंने पहले ऐसा भूकंप नहीं देखा। उन्होंने कहा, मैंने टीवी सेट को पकड़े रहने की कोशिश की ताकि वो कहीं गिर ना जाए, लेकिन मैं खुद को भी नहीं संभाल पाई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed