Gujarat Rape Case: 5साल की मासूम बच्ची से पहले रेप फिर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

अरावली: गुजरात (Gujarat) में अरवल्ली जिले (Aravalli District) के एक गांव में एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी की पांच वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार (Rape) करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस (Gujarat Police) ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद शनिवार रात आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्ची का शव उसके पड़ोसी के घर में बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। धनसुरा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक एस. जे. देसाई ने कहा कि प्रथमदृष्टया, व्यक्ति ने शनिवार शाम को किसी बहाने से लड़की को बुलाया, उसके साथ बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
देसाई ने कहा कि यह घटना तब सामने आई, जब लड़की के लापता होने के बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। देसाई ने कहा कि मृतक लड़की के रिश्तेदार की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *