Bhopal Crime News: सुपारी देकर टेंट कारोबारी नवाज रियाज पर फायरिंग कराने वाले मास्टर माइंड आमिर अली उर्फ बर्फ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से दो जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तीन दिसंबर मतदान के दिन हुई वारदात के बाद से ही वह फरार था।
तलैया थाना पुलिस के मुताबिक शातिर बदमाश की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी थीं। रविवार को वह बुधवारा स्थित अपने घर परिवार के लोगों से मिलने पहुंचा था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि फरारी के दौरान वह झांसी, छतरपुर और मुंबई में रहा था। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो जनवरी तक के लिए रिमांड पर लिया गया है।
एसआई (सब इंस्पेक्टर) मनोज रावत ने बताया कि आमिर बर्फ की तलाश में 3 टीमें जुटी थीं। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। झांसी, छतरपुर के बाद आरोपी ने मुंबई में फरारी काटने की बात कही है। वह बुधवारा स्थित घर पर परिजनों से मिलने पहुंचा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही रविवार दोपहर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर 2 जनवरी 2024 तक रिमांड पर लिया है।