क्या शरद पवार 2024 में बने रहेंगे राजनीति के ‘चाणक्य’? कैसा रहेगा सीएम एकनाथ शिंदे के लिए नया साल, जानें

मुंबई: महाराष्ट्र के लिए अगला साल एक चुनावी साल है। साल की शुरुआत में जहां लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज होंगी और फिर अप्रैल मई में चुनावी महौल होगा। तो वहीं साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में 2024 को साल महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं और दलों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि 2024 का साल नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगा। साल 2024 महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए कैसा रहेगा आध्यात्मिक गुरु सदागुरु श्री दयाल (डॉ. स्वामी आनंद जी) का अनुमान लगाया है।

विरोधी खौफजदा बने रहेंगे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के लिए की हर चाल विरोधियों को बेचैन करती है। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें समय से पहले स्थिति का अनुमान लगाने की क्षमता में महारत हासिल है। इसीलिए वे अपनी गुगली से विरोधी की गुल्ली बिखेर देते हैं। आध्यात्मिक गुरु सदागुरु श्री दयाल (डॉ. स्वामी आनंद जी) का अनुमान है कि शरद पवार नए साल में मार्च के अखिर तक अपनों के धोखों का शिकार बनेंगे, लेकिन इसके बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफ और उछाल आए और फिर वे 16 मई तक चर्चा में रहेंगे। इसके 13 जुलाई तक की समय अवधि में वे बेहद अशक्त महसूस करेंगे। इसके बाद वह 14 जुलाई से 3 सितंबर के बीच मध्य उनकी सत्ता से नजदीकियां बढ़ेंगी।

राह में आएंगी साजिशें
आध्यात्मिक गुरु सदागुरु श्री दयाल (डॉ. स्वामी आनंद जी) का अनुमान है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नए साल की शुरुआत में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। फरवरी और उसके बाद के महीनों में कई प्रतिकूल परिस्थतियों और चुनौतियों का उन्हें सामना करना पड़ेगा। शिंदे का न झुकने का स्वभाव उन्हें तनाव भी देगा। साल के मध्य में शिंदे का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मानसिक शांति भंग होगी। उन्हें गैरों के साथ अपनो से तनाव मुफ्त में मिलेगा। उनकी सरकार पर कई आरोप लगेंगे और विरोध उन पर हमलावर भी होंगे। इस दौरान आमजन में उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी। 2024 में शिंदे को साजिशों के दरिया को पार करना होगा ऐसे में वह महाराष्ट्र के राजनीति की बिसात पर फूंक-फूंककर मोहरे चलते नजर आएंगे, अनुमान है कि विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदल लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *