ठाणे में रेव पार्टी पर पुलिस की रेड: 100 लड़के-लड़कियां हिरासत में, बड़ी मात्रा में ड्रग्स और शराब बरामद; 25 बाइक भी जब्त

Date:

Share post:

महाराष्ट्र के ठाणे में नए साल से एक दिन पहले पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा है। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने इस पार्टी पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात तकरीबन 2 बजे ये छापेमारी की जिसमें बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। ठाणे पुलिस के मुताबिक, ये रेव पार्टी मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर वडवली बीच के पास आयोजित की गई थी।

पुलिस ने बताया कि हमें देर रात रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी की गई। इस दौरान हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक-युवतियां नशे की हालत में डांस करते हुए मिले थे। इनका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। पार्टी एक निजी प्लॉट में चल रही थी।

पार्टी की तस्वीरें…

रविवार की सुबह 2 बजे पुलिस ने रेड डाली थी।

रविवार की सुबह 2 बजे पुलिस ने रेड डाली थी।

100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं।

100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से डीजे सहित 29 वाहन भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने मौके से डीजे सहित 29 वाहन भी बरामद किए हैं।

मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर वडवली बीच के पास रेव पार्टी आयोजित की गई थी।

मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर वडवली बीच के पास रेव पार्टी आयोजित की गई थी।

हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों को थाने ले जाती पुलिस टीम।

हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों को थाने ले जाती पुलिस टीम।

पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाला 19 और 23 साल के दो युवक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों के पास से 70 ग्राम चरस, एमडीएमए, एलएसडी (0.41 ग्राम), एक्सटेसी पिल्स (2.10 ग्राम), गांजा (200 ग्राम) और ढेर सारी शराब बरामद हुई है। मौके से गांजा पीने की सामग्री, डीजे, 29 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाले तेजस अनिल कुबल (23), सुजल महादेव महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस अलर्ट है और कार्रवाई की जा रही है। एमडी समेत ड्रग्स बरामद किए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने नशा मुक्त मुंबई का संकल्प लिया है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🎤 Motivational Speech by: Rajesh Laxman Gavade🕊️ शीर्षक: “अब भरोसा किस पर करें?”प्रस्तुति दिनांक: आज का दिन — जब...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 भावनात्मक प्रस्तुति: "ज़िंदगी ने सिखा दिया है… अब हर मुस्कुराता...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🗣️ “मेरा यकीन अब बिखर चुका है, लेकिन मैं अब भी खड़ा हूं…”📝 Motivational Speech by: Rajesh Laxman Gavade

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 प्रेरक विचार – दर्शकों के लिए एक गहराई भरा...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🗣️ एक आंखें खोल देने वाला प्रेरणादायक संदेश📝 Motivational Speech by: Rajesh Laxman Gavade📜 शीर्षक: “10 हज़ार की गारंटी...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 प्यारे दर्शकों के लिए एक विचार बदलने वाला संदेश: "बिज़नेस...

ये प्रश्न देश की आम जनता के दिल से जुड़ा है — “जब हम इनकम टैक्स (Income Tax) पहले ही सरकार को दे चुके...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🇮🇳 हम टैक्स क्यों देते हैं? और इतने सारे टैक्स...