विवाहिता को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, ननंद और जेठ गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई: भांडुप के सोनापुर इलाके(Sonapur area) में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक शादीशुदा महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला करीब 90 प्रतिशत तक जल गयी है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। विवाद का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। भांडुप पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,घर में हुए झगड़े के चलते 27 दिसंबर के दिन महिला को उसके जेठ और ननद ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
पीड़ित महिला को पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत बिगड़ता देख उसे अब ऐरोली के बर्न हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *