Maratha Reservationफिर से गर्मा रहा मराठा आरक्षण मुद्दा, 10 लाख गाड़ियां तैयार

मुंबई: महाराष्ट्र में (Maharashtra) फिर एक बार मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) का मुद्दा गर्मा रहा है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे 20 जनवरी को मुंबई रवाना (Mumbai Rally) होंगे। इस बीच उनका दौरा कैसा होगा, इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इस दौरे में किस तरह की गाड़ियां होंगी, खाने की सुविधा कैसी होगी, मुंबई में रहने की व्यवस्था कैसी होगी और मनोज जारांगे (Manoj Jarange Patil) के साथ मुंबई की ओर कौन जाएगा। इन सभी सवालों का जवाब खुद मनोज जारांगे ने मीडिया से बात करते हुए दिया है।आइए जानते है उनके मुंबई दौरे के बारे में पूरी जानकारी…

इस मौके पर बोलते हुए मनोज जारांगे ने कहा, ”अब हमें न्याय पाने के लिए मुंबई जाना होगा। हम 20 जनवरी को पैदल ही मुंबई के लिए निकलने वाले हैं। हम सुबह 9 बजे अंतरवाली सराटी से मुंबई की ओर निकलेंगे। दो से इस पूरे रूट का निरीक्षण करने के लिए तीन टीमें गई हैं। हम ट्रैक्टर, ट्रक और जो भी वाहन हमें साथ मिल सकेंगे, लेकर मुंबई के लिए निकलेंगे। इसके साथ ही हम सड़क पर मराठा समुदाय के कुछ पारंपरिक खेलों का भी आयोजन करेंगे। हम आगे बढ़ेंगे।

रहेगा खाना, रहना भी…
इतना ही नहीं बल्कि इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के रहने और खाने की व्यवस्था कैसे की जाएगी, इस पर भी मनोज जारांगे ने जवाब दिया है। जरांगे ने कहा, “हम जिस कार में जा रहे हैं, उसमें आवास और भोजन की व्यवस्था करेंगे। अगर बारिश होती है, तो हम उसी कार में बैठकर अपनी सुरक्षा करेंगे। तो, आप हमें कैसे रोकने की कोशिश करेंगे।” इस तरह मनोज जरांगे अपने कार्य को लेकर अडिग है और पीछे मुड़ने का नाम भी नहीं लेना चाहते है।

3 टुकड़ियों में पहुंचेंगे मुंबई
इस मुंबई दौरे के बारे में बात करते हुए जरांगे ने आगे बोलते हुए कहा, ”मुंबई जाने के लिए वाहनों का रजिस्ट्रेशन होना शुरू हो गया है। मुंबई के लिए रवाना होते समय तीन समूह होंगे। एक समूह में पीने का पानी, डॉक्टर और खाने की सुविधा होगी। इसके साथ ही हम पारंपरिक चीजें भी ले जाएंगे जैसे ढोल और लाइट।” “हमारे साथ लगभग 10 लाख वाहन होने की संभावना है। ज्वार, बाजरा का आटा हमारे साथ रहेगा। इसके अलावा, साबुन, तेल और कोलगेट आशा सभी आवश्यक सामान हमारे साथ ले जाएंगी। बारिश होने की स्थिति में, तिरपाल हमारे साथ रहेगा,”। इस तरह सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ वह मुंबई ले लिए लाखों मराठा समुदाय के लोगों के साथ रवाना होंगे।

कौन करेगा मुंबई दौरे का खर्चा
इस बारे में बात करते हुए जरांगे ने कहा, इस पूरे मुंबई दौरे का खर्च हम खुद उठाने वाले हैं।’ हम किसान हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। सभी गांव मिलकर खाद्य सामग्री एकत्रित करेंगे। कारों के डीजल का खर्च भी गांव वाले मिलकर उठाएंगे। हम मुंबई नहीं जाना चाहते, लेकिन अगर आप हमें आरक्षण नहीं देंगे तो हमें जाना होगा।’ सभी नेताओं से अंतिम अनुरोध, यह समय मराठा समुदाय को न्याय देने का है। जरांगे ने कहा, अन्यथा मराठा समुदाय आपको दरवाजे पर खड़ा नहीं करेगा।

इसलिए बढ़ रही मुंबई आने वालों की संख्या
मनोज जारांगे के मुंबई दौरे के मद्देनजर पुलिस ने कुछ ट्रैक्टर चालकों को नोटिस जारी किया है। इस पर बोलते हुए जरांगे ने कहा, ”पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के कारण मुंबई आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। जो लोग यह नहीं कह सकते कि हमें नोटिस दिया जा रहा है जबकि हमारा कोई संबंध नहीं है, वे भी मुंबई आने की तैयारी कर रहे हैं।” इस तरह अपने मरथा समुदाय को आरक्षण का हक़ दिलाने के लिए जरांगे की मुंबई दौरे की पूरी तैयारियां जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *