Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले आए सामने, JN.1 वैरिएंट के 9 केस दर्ज

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 50 नए मामले सामने आए, जिसके बाद महामारी फैलने के बाद से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,72,135 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों में से नौ जेएन.1 उपस्वरूप (JN.1 Variant) से जुड़े हैं। इसके साथ ही राज्य में इस नए स्वरूप जुड़े मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार जेएन.1 रोगियों में ठाणे शहर के पांच, पुणे शहर के दो, और पुणे जिले, अकोला शहर और सिंधुदुर्ग जिले के ग्रामीण इलाकों का एक-एक रोगी शामिल हैं। पुणे के एक मरीज ने अमेरिका की यात्रा की थी। बुलेटिन में कहा गया है कि जेएन.1 के सभी रोगी संक्रमण से उबर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *