Mumbai Firing in Chunabhatti: 16 राउंड चली गोलियों की आवाज़ दहल उठी मुंबई, क्या फिर शुरू हुई गैंगवार!

मुंबई: रविवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे मुंबई (Mumbai) के चुनाभट्टी (Chunabhatti) इलाके से गोलीबारी (Firing) की सनसनीखेज ख़बर सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने 16 राउंड अंधाधुंध गोलीबारी की है। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत (One died) और पांच लोगों के जख्मी (Five injured) होने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक तफ्तीश में आपसी रंजिश की बात सामने आई हैं। घायलों को मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर मुंबई जैसे इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की इस वरदात ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े दिए हैं। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के लिए 9 टीमों का गठन किया है। जबकि पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोग इस घटना से डरे हुए हैं। 

एक की मौत 5 घायल
मुंबईकरों के लिए रविवार की दोपहर चौंकाने वाली खबर है। चूनाभट्टी की आजाद गली में हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अज्ञात आरोपियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। तकरीबन दो घंटे तक आजाद गली में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है। 

क्या फ़िर शुरू हुआ गैंगवार !
रविवार की दोपहर आपसी रंजिश के चलते दो अज्ञात लोगों द्वारा जिस तरीके से अंधाधुंध फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। एक बार फिर से गैंगवार की याद ताजा हो गई। दोनों आरोपियों से एक की मौत और 5 को ज़ख्मी करके फ़रार होने में कामयाब हो गए। जबकि तीनों घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीकांड से हड़कंप मच गया है। मुंबई में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से क्या शहर में एक बार फिर गैंगवार सक्रिय हो गया है? ऐसी चर्चा शुरू हो गई है। साथ ही चूनाभट्टी के नागरिकों में भी भारी भय पैदा हो गया है। 

वारदात का मोडस
गोलीबारी चूनाभट्टी में बीएन पूर्व मार्ग पर आजाद गली में करीब साढ़े तीन बजे हुई। यह गली बहुत संकरी है। इस गली में 15 से 17 राउंड से ज्यादा फायरिंग की खबर है। घायलों में से एक का नाम पप्पू येरुणकर है। अन्य दो के नाम अज्ञात हैं। घायलों में एक कुख्यात गैंगस्टर भी बताया जा रहा है। गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर गोलियों के खोखे मिले हैं। ये गोलियां सड़क पर पड़ी थीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। फेरीवालों, दुकानदारों व अन्य लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल करने की कोशिश कर रही है। 

जब लोग डर गए
इस बीच अचानक हुई गोलीबारी से स्थानीय लोग भी दहशत में आ गये। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और अपने घरों में छिप गए.कुछ लोग भागने लगे। गोलीबारी से नागरिकों में दहशत फैल गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। आजाद गली में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं है। इस इलाके में घोर सन्नाटा पसरा हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *