Mumbai News: उत्पाद शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त

मुंबई: मुंबई (Mumbai News) से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दरअसल यहां उत्पाद शुल्क विभाग (Excise department) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस विभाग ने दाना बंदर इलाके में सोलापुर स्ट्रीट पर एक गोदाम पर छापा (Raid) मारा है। 

इस बड़ी कार्रवाई में 80 लाख रुपये मूल्य की 590 बोतल विदेशी शराब जब्त (seized foreign liquor worth Rs 80 lakh) की। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में छापेमारी के बाद एक ट्रक भी जब्त किया गया।

ऐसे में अब इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *