गुजरात की राजधानी गांधीनगर में मंगलवार को कोरोना के दो केस के बाद बुधवार को भी एक मरीज सामने आया है। यह मरीज भी पिछले दिनों दक्षिण भारत की यात्रा कर लौटा है। जानकारी के अनुसार गांधीनगर(Gandhinagar) के सेक्टर तीन निवासी 57 वर्षीय पुरुष का कोरोना टेस्ट कराने के बाद बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस मरीज को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। यह मरीज कोरोना वैक्सीन के तीनों डोज ले चुका है। मंगलवार को गांधीनगर की ही दो महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई थी। गांधीनगर में बुधवार को भी एक मरीज सामने आया है। यह मरीज भी पिछले दिनों दक्षिण भारत की यात्रा कर लौटा है। गांधीनगर के सेक्टर तीन निवासी 57 वर्षीय पुरुष का कोरोना टेस्ट कराने के बाद बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज होम आइसोलेशन में है। मरीज कोरोना वैक्सीन के तीनों डोज ले चुका है। मंगलवार को गांधीनगर की ही दो महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों ही महिलाओं की हिस्ट्री भी दक्षिण भारत की यात्रा से जुड़ी हुई है।