माउंट आबू से ठंडा हुआ फतेहपुर, 6 शहरों में पारा पांच डिग्री से कम

जयपुर . पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में बुधवार को बदलाव हुआ। सुबह से शाम तक आसमान पर बादल छाए नजर आए। मौसस में गलन और हवा सर्द हो गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शाम होते मौसम में सर्दी का असर बढ़ गया। बुधवार को फतेहपुुर का न्यूनतम तापमान माउंट आबू से कम रहा। फतेहपुुर में रात का पारा 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में रात का पारा 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। छह जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 22 को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने सेे बारिश के आसार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *