
ड और 4-जे प्रभाग की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान; हाथगाड़ियों और लोहे के स्टॉल पर भी कार्रवाई
कल्याण। दिवाली के त्योहार से पहले कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। महानगरपालिका के ड और 4-जे प्रभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अवैध पटाखा स्टॉल, हाथगाड़ियां, लोहे के स्टॉल और अनधिकृत टपरियां हटाईं।
यह कार्रवाई ड प्रभाग की सहायक उपायुक्त अभिमान पवार और 4-जे प्रभाग की अधिकारी सविता हिले के निर्देश पर की गई। ड प्रभाग के पथक प्रमुख जेम्स कदम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अभियान चलाया। इसमें 4-जे प्रभाग की टीम भी शामिल रही।
आवागमन और सुरक्षा को लेकर कार्रवाई
दिवाली के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखों की दुकानें और अस्थायी स्टॉल लगाए जाते हैं। इनके कारण कई जगह सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण हो जाता है, जिससे नागरिकों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अवैध पटाखा स्टॉल सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय हैं।
महानगरपालिका की कार्रवाई से अवैध स्टॉल और टपरियां लगाने वालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने त्योहार के दौरान सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रखने के संकेत दिए हैं।
