Business

आज का शेयर बाजार: US-ईरान के बीच युद्ध खत्म होने की उम्मीद से उछला गिफ्ट निफ्टी; ITC-SBI समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

  1. गिफ्ट निफ्टी में 121 अंक की मजबूती, बाजार में तेजी
  2. रिलायंस इंडस्ट्रीज की खरीदारी से सोमवार को बाजार को सहारा
  3. आज एसबीआई, बजाज फिनसर्व सहित कई कंपनियों के नतीजे

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को आई तेजी के बाद आज मंगलवार को फिर से शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हो सकती है। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी 121 अंक या 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 23,523.50 पर है। कल शेयर बाजार की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी का बड़ा योगदान रहा। रिलायंस के शेयर में करीब 12% की तेजी आई, जिससे बेंचमार्क सूचकांकों को काफी सहारा मिला।
गिरावट की स्थिति में, एनालिस्ट्स का मानना है कि निफ्टी के लिए 23,200 का लेवल इमिडिएट सपोर्ट का काम करेगा और इसके बाद 23,000 का लेवल अगला सपोर्ट होगा। बाजार में मौजूदा तेजी के रुख को बनाए रखने के लिए इन स्तरों के ऊपर बने रहना जरूरी है।

Home

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज का शेयर बाजार: US-ईरान के बीच युद्ध खत्म होने की उम्मीद से उछला गिफ्ट निफ्टी; ITC-SBI समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

By Kashid HussainEdited By: Kashid Hussain

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:06 AM (IST)

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार में मंगलवार को मजबूत शुरुआत की उम्मीद है, गिफ्ट निफ्टी में तेजी दिख रही है, जबकि सोमवार को …और पढ़ें

को पसंदीदा स्रोत बनाएंpreferred source google

आज किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन?
आज किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन?

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी में 121 अंक की मजबूती, बाजार में तेजी
  2. रिलायंस इंडस्ट्रीज की खरीदारी से सोमवार को बाजार को सहारा
  3. आज एसबीआई, बजाज फिनसर्व सहित कई कंपनियों के नतीजे

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को आई तेजी के बाद आज मंगलवार को फिर से शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हो सकती है। सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी 121 अंक या 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 23,523.50 पर है। कल शेयर बाजार की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी का बड़ा योगदान रहा। रिलायंस के शेयर में करीब 12% की तेजी आई, जिससे बेंचमार्क सूचकांकों को काफी सहारा मिला।
गिरावट की स्थिति में, एनालिस्ट्स का मानना है कि निफ्टी के लिए 23,200 का लेवल इमिडिएट सपोर्ट का काम करेगा और इसके बाद 23,000 का लेवल अगला सपोर्ट होगा। बाजार में मौजूदा तेजी के रुख को बनाए रखने के लिए इन स्तरों के ऊपर बने रहना जरूरी है।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Q2 Results Today – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया, ल्यूपिन, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, एंथम बायोसाइंसेज, ऑफ़िस स्पेस सॉल्यूशंस, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट, बाटा इंडिया, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस, धूत ट्रांसमिशन, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, फ्रैक्चरल एनालिटिक्स, ग्रेफाइट इंडिया, जीएसपीएल ट्रांसमिशन, आइनॉक्स इंडिया, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, महानगर गैस, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

ITC – मुनाफा 18.5% घटकर 4,229.3 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 5,186.6 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 43.85% बढ़कर 30,578.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 21,255.9 करोड़ रुपये था।

NALCO – मुनाफा 28.3% बढ़कर 1,835 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1,429.9 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 26.3% बढ़कर 5,419.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 4,292.3 करोड़ रुपये था।

KEC International – मुनाफा 81.5% गिरकर 29.7 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 160.8 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 10.2% घटकर 5,467.7 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 6,091.6 करोड़ रुपये था।

Gujarat State Fertilizers & Chemicals – मुनाफा 38.2% घटकर 200.2 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 324.1 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 48.7% बढ़कर 4,740.9 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,187.4 करोड़ रुपये था।

Trident – मुनाफा 93.1% बढ़कर 175.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 90.9 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 3.8% घटकर 1,719.5 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 1,787.2 करोड़ रुपये था। बोर्ड ने 4,650 करोड़ रुपये के क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

Marico – मुनाफा 29.2% बढ़कर 558 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 432 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 13% बढ़कर 3,897 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,450 करोड़ रुपये था।

Akums Drugs and Pharmaceuticals – मुनाफा 176.7% उछलकर 112.9 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 40.8 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 31.9% बढ़कर 1,342.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1,017.5 करोड़ रुपये था।

Granules India – मुनाफा 39.2% बढ़कर 181.8 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 130.6 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 20.3% बढ़कर 1,560 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1,297 करोड़ रुपये था।

Lupin – फार्मास्युटिकल कंपनी को 10 mg की एमिफैम्प्रिडाइन (Amifampridine) टैबलेट के लिए, अपने ‘एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लिकेशन’ (ANDA) पर यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से मंजूरी मिल गई है।

Samvardhana Motherson International – मदरसन ग्रुप ने सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU सिंगापुर) के साथ मिलकर ‘स्पिनहीट’ (Spinheat) तकनीक को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। यह एक मैग्नेटिक इंडक्शन तकनीक है, जो पारंपरिक ओवन-आधारित तरीकों की तुलना में बहुत कम ऊर्जा की खपत करते हुए, कुछ ही मिनटों में इंडस्ट्रियल कोटिंग को सुखा सकती है।