युवती ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

सूरत. उधना हरिनगर(Udhna Harinagar) के पास शुभ रेजिडेंसी(Shubh Residency) में एक 17 वर्षीय लडक़ी ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने मानसिक बीमारी से तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

उधना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान निवासी प्रभुलाल कलाल वर्तमान में उधना में हरिनगर के पास शुभ रेजीडेंसी की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहते हैं। प्रभुलाल किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। प्रभुलाल के बच्चों में घर की सबसे बड़ी बेटी शुगना (17) पिछले दस साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। उनका इलाज सूरत समेत राजस्थान के चार अलग-अलग अस्पतालों में करवाया गया था, लेकिन तबीयत ठीक नहीं हो पा रही थी।

आशंका है कि शुगना ने मानसिक तनाव में सोमवार शाम को बिल्डिंग की छत 10वीं मंजिल पर चली गई और वहां से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुगना की आत्महत्या की घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि लोग वीडियो बनाने में व्यस्त हैं और किसी ने भी शुगना को बचाने का प्रयास नहीं किया। हादसे के बाद उधना पुलिस ने आकस्मिक मौत दर्ज का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *