किसान को घर से बुलाकर अज्ञात ने की हत्या

बुलंदशहर. जिले के नरसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर में शुक्रवार की देर रात वृद्ध किसान को उसी के घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में 65 वर्षीय किसान नत्थू को शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति घर पहुंच कर आवाज दी व साथ ले गया। नत्थू काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने रात को ही खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के पास एक तालाब में पड़ा मिला। सीओ ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *