सिलेंडर से क्लोरीन गैस निकलने से बिगड़ी थी 11 जनों की तबीयत

सूरत. डुमस रोड पर रहस्यमय हालात में खुले मैदान में सो रहे श्रमिक परिवार के ग्यारह जनों की दम घुटने से तबीयत बिगड़ने के मामले में उमरा पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच कर पुलिस उप निरीक्षक ए.बी. चौधरी(sub-inspector A.B) ने बताया कि इस संबंध में मगदल्ला सफल स्क्वेयर के निकट रहने वाले इरफान खान व खटोदरा अंबानगर निवासी राजू शर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने सफल स्कवेयर के निकट खुले मैदान में जहां श्रमिक परिवार पड़ाव डाल कर सो रहा थे। उससे कुछ ही दूरी पर राजू कबाड़ का कारोबार करता है। उसे कबाड़ में क्लोरीन गैस का एक 111 किलो का सिलेंडर मिला था, जिसमें काफी मात्रा में गैस भरी हुई थी।

राजू के कहने पर रात करीब साढ़े दस बजे इरफान सिलेंडर को दुकान के पीछे खुले मैदान में ले गया और हवा में छोड़ दी। दूर ले जाकर सिलेंडर खाली करने से लगता है कि दोनों को इस बात की जानकारी थी कि गैस खतरनाक है और इससे किसी की जान भी जा सकती है। उनके सिलेंडर खाली करने से झोपड़ी में सो रहे बच्चों समेत श्रमिक परिवार के ग्यारह जनों का दम घुटने लगा। जलन और सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्होंने न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामला सामने आने पर उमरा पुलिस ने मौके पर पड़ताल की और सिलेंडर बरामद किया। फोरेन्सिक टीम से जांच करवाने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *