जोन अधिकारी ने कहा-‘इंजीनियर मैं हूं या तुम’

सूरत. वार्ड संख्या 5 के पटेल नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग के लिए हल्की गुणवत्ता के मटेरियल्स के उपयोग की शिकायत करने जोन के अधिकारी ने आम आदमी पार्टी पार्षदों को बेहूदा जबाव दिया। अधिकारी ने कहा कि द्मइंजीनियर मैं हूं या तुमद्य..। अधिकारी के इस तरह के रवैए के पर नाराजगी जताते हुए पार्षदों ने निर्माण कार्य पर सवाल कर उसे तत्काल बंद करने और ठेकेदार का पेमेंट रोकने की मांग की है। मनपा की ओर से वार्ड संख्या 5 के पटेल नगर क्षेत्र(Patel Nagar area) में नगर प्राथमिक शिक्षण समिति संचालित स्कूल नंबर 92 और 93 की इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। आप पार्षद सेजल मालविया और मनीषा कुकडिया ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि इमारत के निर्माण के लिए ठेकेदार हल्की गुणवत्ता का मटेरियल्स उपयोग कर रहा है। शिकायत के आधार पर दोनों गुरुवार को मौके पर पहुंचीं।

पार्षदों ने बताया कि कई तरह की लापरवाहियां नजर आने पर दोनों ने जोन के अधिकारियों से शिकायत की तो अधिकारी ने दोनों पर भड़क उठे और कहा ‘इंजीनियर मैं हूं या तुम?’। पार्षदों का कहना है कि जिस तरह से निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसे देखते हुए इमारत जल्द जर्जर हो जाएगी। कोई हादसा यदि होता है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *