Close Menu
    What's Hot

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    June 26, 2026

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    June 26, 2026

    🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने 401 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, गर्भवती महिला के प्रति मानवीय व्यवहार ने जीता देश का दिल

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»अक्षरा सिंह की बॉलीवुड में बैक-टू-बैक एंट्री, क्या हिंदी फिल्मों में ‘हिट मशीन’ बन रहे हैं भोजपुरी स्टार्स?
    entertainment

    अक्षरा सिंह की बॉलीवुड में बैक-टू-बैक एंट्री, क्या हिंदी फिल्मों में ‘हिट मशीन’ बन रहे हैं भोजपुरी स्टार्स?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    चाहे बॉलीवुड का बड़ा बैनर हो या साउथ का कोई हाई-बजट एक्शन ड्रामा, हर जगह भोजपुरी एक्टर्स की मौजूदगी फिल्म को हिट कराने का एक नया और सफल फॉर्मूला बन चुकी है

    भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों का डंका अब सिर्फ यूपी-बिहार तक ही नहीं, बल्कि मायानगरी मुंबई से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक जोर-शोर से बज रहा है. हाल ही में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से हिंदी सिनेमा में एक धमाकेदार शुरुआत की है. खुद अक्षरा सिंह ने इस बड़े प्रोजेक्ट को अपने करियर का एक शानदार टर्निंग पॉइंट माना है, और इसके तुरंत बाद उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म लग चुकी है.

    फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के मजेदार गाने ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह का देसी और एनर्जेटिक अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया, और यह गाना सोशल मीडिया से लेकर चार्टबस्टर लिस्ट तक पर एक बड़ा हिट साबित हुआ है. अक्षरा सिंह की यह कामयाबी इस बात का साफ इशारा है कि अब मेनस्ट्रीम की बड़ी फिल्मों में भोजपुरी स्टार्स और वहां के गानों की डिमांड काफी बढ़ गई है, जो फिल्म के बिजनेस और रीच को एक नए मुकाम पर ले जा रही है.

    बॉलीवुड-भोजपुरी सिनेमा का क्रॉसओवर

    फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘घिस घिस घिस’ इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. ट्रेड एनालिस्ट्स और फिल्म पंडितों का मानना है कि बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के बीच अब तक का यह सबसे बड़ा क्रॉसओवर है. जहां पहले भोजपुरी गानों और कलाकारों को एक खास दायरे तक सीमित माना जाता था, वहीं अब अक्षय कुमार जैसे ए-लिस्ट सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करके अक्षरा सिंह ने इन दूरियों को पूरी तरह मिटा दिया है. इस गाने की सफलता ने मेकर्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भोजपुरी तड़का किसी भी फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रमोट करने का जरिया बन चुका है.

    अक्षरा सिंह के हाथ लगी बड़ी फिल्म

    फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के अलावा अक्षरा सिंह के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है. जिसकी एक झलक ने सोशल मीडिया पर गदर काटा हुआ है. जी हां, हम बात कर रहे हैं, मैडॉक फिल्म्स की ‘ईठा’. जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी. दिलचस्प बात ये है कि आखिरी बार जब मैडॉक की फिल्म में श्रद्धा नजर आई थी, तो उसमें भी तगड़ा भोजपुरी कनेक्शन निकल कर सामने आया था.

    बॉक्स ऑफिस पर करीब 880 करोड़ रुपये कमाने वाली स्त्री 2 में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हिट गाना ‘आई नई’ (खेत में तू आई नहीं) गाया था. यह फ्यूजन गाना वायरल हो गया और इस हॉरर-कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्म में एक खास देसी अंदाज जोड़ दिया था. ये गाना इतना वायरल हुआ कि इसने ऑडियंस को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर कर दिया. अब देखना होगा कि क्या पवन सिंह के बाद अक्षरा सिंह भी श्रद्धा कपूर के लिए लकी होती है या नहीं.

    मेनस्ट्रीम सिनेमा में बढ़ी डिमांड

    एक समय था जब भोजपुरी सिनेमा के अंदाज को बहुत रीजनल या ‘ठेठ’ मानकर मुख्यधारा की फिल्मों से थोड़ा अलग रखा जाता था. लेकिन आज वक्त पूरी तरह बदल चुका है. अब यह अंदाज बिल्कुल भी सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बड़े पर्दे की फिल्मों में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है. यही वजह है कि आज के समय में पावरस्टार पवन सिंह, ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव, मंझे हुए एक्टर रवि किशन और अक्षरा सिंह जैसे तमाम भोजपुरी दिग्गज पैन-इंडिया लेवल पर मेकर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं.

    सिनेमा की दुनिया में किसी भी कलाकार की डिमांड उसके स्टारडम और बॉक्स ऑफिस पर उसकी पकड़ से तय होती है. यूपी, बिहार और झारखंड जैसी विशाल ‘नॉर्थ बेल्ट’ में भोजपुरी कलाकारों की फैन फॉलोइंग किसी भी बड़े बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. जब ये चेहरे किसी हिंदी या साउथ की फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो इन राज्यों के सिंगल स्क्रीन थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है.

    हाल के दिनों में देखा गया है कि जिन भी फिल्मों में भोजपुरी स्टार्स की एंट्री हुई है या उनके कैमियो-आइटम नंबर्स रखे गए हैं, उनकी एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है. यह स्टार्स अब फिल्मों की बंपर कमाई की एक बड़ी वजह बन रहे हैं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीट रिपोर्ट: कैप्टन की गलती से सबक, पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी… 5 दिग्गजों का राहुल गांधी ने लिया ‘टेस्ट’, जल्द होगा नए सूबेदार का एलान!
    Next Article मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था…’, मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

    June 24, 2026

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    June 24, 2026

    भगवान गणेश की पेंटिंग-एंटीक पत्थर के शोपीस, 27 सालों से आलीशान विंटेज घर में बसी एक्ट्रेस, पति-सास ने सजाया आशियाना

    June 23, 2026

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    June 22, 2026

    सोकर मिली सक्सेस?’, महिलाओं के लिए बने नैरेटिव के खिलाफ धाकड़ कंगना रनौत, बोलीं- औरतों संग दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

    June 21, 2026

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    June 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “रहम नज़र… साईं” की यह तस्वीर केवल…

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    June 26, 2026

    🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने 401 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, गर्भवती महिला के प्रति मानवीय व्यवहार ने जीता देश का दिल

    June 26, 2026
    Top Trending

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “रहम नज़र… साईं” की…

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    श्रीलंका सरकार द्वारा सांसदों की पेंशन व्यवस्था समाप्त करने के फैसले ने…

    🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने 401 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, गर्भवती महिला के प्रति मानवीय व्यवहार ने जीता देश का दिल

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    चेन्नई | जून 2026 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी. जोसेफ विजय)…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.