Close Menu
    What's Hot

    विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

    June 24, 2026

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    June 24, 2026

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल
    Crime

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुणे के लोहगढ़ किला मामले में 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के बाद उनके माता-पिता ने सिया गोयल और चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. केतन के पिता ने कहा कि अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो मना कर सकती थी, बेटे की जान लेने की क्या जरूरत थी. परिवार ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

    पुणे के लोहगढ़ किले में 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में गिरफ्तारियों के बाद मृतक के माता-पिता ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है. केतन के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई और इस मामले में उसकी मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी की भूमिका सामने आई है. पिता ने कहा, ‘अगर सिया को शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, मेरे बेटे को मारा क्यों

    केतन के पिता ने बताया कि फरवरी में केतन और सिया की सगाई हुई थी. दोनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं और 6 जून को चार लोगों का एक समूह बाली घूमने जाने वाला था. हालांकि, एयरपोर्ट पर केतन का पासपोर्ट चोरी हो जाने के कारण वह यात्रा पर नहीं जा सका और वापस लौट आया.

    उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन चेतन चौधरी दोपहिया वाहन से लोहगढ़ किले पहुंचा था. आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन पर किसी वस्तु से हमला किया और फिर उसे किले की ऊंचाई से नीचे धक्का दे दिया.

    परिवार ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जांच एजेंसियों ने तेजी से काम किया. उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल की भूमिका की प्रशंसा की और कहा कि पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पिता ने बताया कि चेतन चौधरी को एक रात पहले और सिया गोयल को अगले दिन गिरफ्तार किया गया.

    भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि यदि सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो वह साफ तौर पर मना कर सकती थी. परिवार तुरंत विवाह रद्द कर देता. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन-सी सोच थी, जिसने एक 26 वर्षीय युवक की जान ले ली. उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी मानसिकता पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

    सिया गोयल और कथित प्रेमी को ठहराया जिम्मेदार

    वहीं, केतन की मां ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है और इसके लिए सिया गोयल तथा उसके कथित प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि सिया ने परिवार का विश्वास तोड़ा और लगातार झूठ बोला.

    मां ने कहा कि उन्हें कभी भी सिया पर संदेह नहीं हुआ. वह कई बार परिवार से मिली, साथ में खरीदारी की और डिनर पर भी गई, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि हालात इस मोड़ तक पहुंच जाएंगे. उन्होंने आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें मृत्युदंड दिया जाना चाहिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleEetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस
    Next Article विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026

    मोबाइल छिनैती के बाद खौफनाक अंत, भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

    June 21, 2026

    55 मोबाइल जमीन पर पटके और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, नूंह के गांव ने पेश की मिसाल

    June 19, 2026

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    इस समारोह के दौरान ‘वॉटरमैन – द लीजेंड ऑफ इवोल्यूशन’ पुस्तक का विमोचन प्रसिद्ध निर्माता…

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    June 24, 2026

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    June 24, 2026
    Top Trending

    विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    इस समारोह के दौरान ‘वॉटरमैन – द लीजेंड ऑफ इवोल्यूशन’ पुस्तक का…

    बाली ट्रिप के प्लान से लेकर पासपोर्ट चोरी और कत्ल… केतन के पिता ने सिया के इरादों पर उठाए सवाल

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    पुणे के लोहगढ़ किला मामले में 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की…

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 24, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का दमदार टीजर सोशल मीडिया…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.