Close Menu
    What's Hot

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    June 22, 2026

    दिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, HC का बैन हटाने से इनकार

    June 21, 2026

    मोबाइल छिनैती के बाद खौफनाक अंत, भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी
    entertainment

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    आज फादर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने पिता के नाम पोस्ट डेडीकेट की है. सनी देओल के बेटे करण अपने पिता के साथ पहली बार बड़ी स्क्रीन पर दिखेंगे, ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

    पूरे देश में आज फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. हर कोई अपने पिता पर इस खास दिन प्यार लुटाता हुआ नजर आया. बॉलीवुड में भी कई फेमस सेलेब्स ने अपने पिता की तस्वीर शेयर करके उन्हें विश किया. बॉलीवुड स्टार सनी देओल के बेटे करण ने भी इस दिन को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से खास बनाया.

    सनी के बेटे का इमोशनल पोस्ट

    करण ने फादर्स डे के मौके पर पिता सनी देओल के साथ फिल्म बंटवारा 1947 से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पिता-बेटे का इमोशनल बॉन्ड नजर आता है. दोनों ही एक्टर्स इस सीन में काफी इमोशनल दिखते हैं और बाद में एक-दूसरे को गले भी लगाते हैं. इन फोटोज के साथ करण ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है.

    सनी देओल के बेटे ने लिखा- कुछ पल ऐसे होते हैं, जो किस्मत में पहले से लिखे हुए लगते हैं. ऐसा ही एक पल तब था, जब मैंने पापा के सेट पर उनसे कहा था कि मेरा सपना उनके साथ काम करने का है. और आज उनके साथ स्क्रीन शेयर करना, उन्हें इतने करीब से काम करते हुए देखना, इस फादर्स डे को मेरे लिए और भी खास बना देता है. 14 अगस्त 2026 को मेरा ये सपना सच होने जा रहा है, जब मैं अपने पापा के साथ फिल्म बंटवारा 1947 में बड़े पर्दे पर नजर आऊंगा. ये एहसास इतना खास है कि इसे शब्दों में पूरी तरह बयां करना मुश्किल है.

    ये एक ऐसा पल है जिसे मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा. मैंने उन्हें एक बेटे, भाई, पिता, एक्टर और करोड़ों लोगों के चहेते दिग्गज के रूप में देखा है. लेकिन सेट पर उनके साथ खड़े होकर मुझे एहसास हुआ कि उनकी सबसे बड़ी पहचान सिर्फ उनका खुद होना है—ईमानदार, विनम्र, मजबूत और अपने हर काम के प्रति पूरी तरह समर्पित. हैप्पी फादर्स डे पापा. आप मेरे सबसे बड़े टीचर, सबसे मजबूत सहारा और मेरे पहले हीरो हैं. आपके साथ इस खास पल को जी पाने के लिए मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत और आभारी महसूस करता हूं.’

    बॉलीवुड सेलेब्स ने भी डेडीकेट किए पोस्ट

    करण देओल के अलावा बॉलीवुड के और भी कई सेलेब्स ने इस खास दिन पर पोस्ट शेयर की है. अनन्या पांडे के लिए आज का दिन डबल सेलिब्रेशन से भरा है क्योंकि आज फादर्स डे के साथ-साथ उनकी मां भावना पांडे का भी जन्मदिन है.

    ऐसे में उन्होंने कई सारी फैमिली फोटोज शेयर की हैं.

    वहीं ईशा देओल ने लेजेंडरी एक्टर और अपने पिता धर्मेंद्र की याद में एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वो यंग धर्मेंद्र को गले लगते हुए देखी जा सकती हैं.

    सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने अपने पिता और हसबैंड क्रिकेटर केएल राहुल को फादर्स डे विश किया है. एक फोटो में केएल और सुनील शेट्टी उनकी बेटी इवारा को गोद में लिए दिख रहे हैं.

    कियारा आडवाणी, जो जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक में दिखेंगी, उन्होंने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा, पिता और ससुर को इस खास दिन पर विश किया है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, HC का बैन हटाने से इनकार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सोकर मिली सक्सेस?’, महिलाओं के लिए बने नैरेटिव के खिलाफ धाकड़ कंगना रनौत, बोलीं- औरतों संग दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

    June 21, 2026

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    June 20, 2026

    Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

    June 19, 2026

    चंडीगढ़ फायरिंग केस और कैशियर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य शूटर सनी और आर्यन पुलिस मुठभेड़ में घायल

    June 18, 2026

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    June 18, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    आज फादर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने पिता के नाम पोस्ट डेडीकेट की है.…

    दिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, HC का बैन हटाने से इनकार

    June 21, 2026

    मोबाइल छिनैती के बाद खौफनाक अंत, भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

    June 21, 2026
    Top Trending

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    आज फादर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने पिता के नाम पोस्ट…

    दिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, HC का बैन हटाने से इनकार

    By जनकल्याण टाइमJune 21, 2026

    दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव के दौरान दिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों…

    मोबाइल छिनैती के बाद खौफनाक अंत, भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

    By जनकल्याण टाइमJune 21, 2026

    बेंगलुरु में मोबाइल छिनैती की कोशिश के बाद भाग रहे एक आरोपी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.