Close Menu
    What's Hot

    गुरुग्राम में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, लाश को मोटरसाइकिल पर ले जाकर फूंक डाला, ऐसे पकड़े गए 3 आरोपी

    June 19, 2026

    Stock Market Crash: खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में अचानक सुनामी, सेंसेक्स 800 अंक फिसला

    June 19, 2026

    Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Bussiness»Stock Market Crash: खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में अचानक सुनामी, सेंसेक्स 800 अंक फिसला
    Bussiness

    Stock Market Crash: खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में अचानक सुनामी, सेंसेक्स 800 अंक फिसला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Stock Market Carsh: शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई है. बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स खुलने के साथ ही 800 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया. इस बीच आईटी और टेक शेयर बुरी तरह बिखरे नजर आए.

    शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. ओपनिंग के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी करीब 200 अंक की बड़ी गिरावट लेकर ओपन हुआ. बाजार में इस गिरावट के बीच सबसे बुरा हाल आईटी और टेक कंपनियों के शेयरों का रहा. Infosys, Tech Mahindra, TCS से लेकर HCL Tech तक के शेयर खुलते ही धड़ाम हो गए.

    खुलते ही धड़ाम हुए Sensex-Nifty

    शुक्रवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही दोनों इंडेक्स बिखर गए. BSE Sensex अपने पिछले बंद 77,409 की तुलना में बड़ी गिरावट लेकर 76,852 पर खुला और फिर अचानक ये गिरावट तेज हो गई और 30 शेयरों वाला इंडेक्स गिरकर 76,605 के लेवल पर आ गया. इस हिसाब से सेंसेक्स में 804 अंक से ज्यादा की गिरावट आई.

    सेंसेक्स के जैसा ही हाल NSE Nifty का रहा और ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 24,168 की तुलवा में गिरावट लेकर 23,991 पर खुला और फिर करीब 220 अंक की गिरावट लेकर 23,939 पर आ गया.

    IT शेयरों में मचा कोहराम

    शेयर मार्केट में इस गिरावट को सपोर्ट करने में सबसे बड़ा रोल आईटी और टेक शेयरों का रहा, जो ओपनिंग के साथ ही धराशायी हो गए. बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Infosys Share (8.50%), TCS Share (6.20%), Tech Mahindra Share (5.60%), HCL Tech Share (5.40%) की बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे.

    गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने वाले अन्य बड़े शेयरों की बात करें, तो HDFC Bank Share (2.30%), Mphasis Share (6.60%), Presistent Share (5%), Coforge Share (4.20%), Dixon Share (2.20%) फिसलकर ट्रेड करता नजर आया

    1324 शेयर बड़ी गिरावट लेकर खुले

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच शुक्रवार को खुलते ही निफ्टी 24,000 के नीचे आ गया. मार्केट की ओपनिंग के दौरान करीब 956 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ ट्रेड शुरू किया, तो वहीं 1324 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे थे, जो बड़ी गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुए. इसके अलावा 178 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

    शेयर बाजार में यह गिरावट ग्लोबल आईटी सर्विस कंपनी एक्सेंचर की ओर से FY2026 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान में कटौती के बाद देखने को मिली है, जो वेस्ट एशिया से से राजस्व से जुड़ी चुनौतियों के चलते हैं. इसका शेयर रातोरात करीब 18 फीसदी टूट गया था, तो वहीं Infosys ADR में करीब 10 फीसदी, तो Wipro ADR में 3.6 फीसदी की गिरावट आई.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBatwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर
    Next Article गुरुग्राम में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, लाश को मोटरसाइकिल पर ले जाकर फूंक डाला, ऐसे पकड़े गए 3 आरोपी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    AI का नया खौफ, फिर बिखरे ये शेयर… इस साल 35% तक गिरे, अब आगे क्‍या

    June 11, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026

    135 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट; IT-FMCG शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

    May 21, 2026

    उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    May 13, 2026

    सोना, पेट्रोल-डीजल पर PM मोदी की अपील, खौफ में शेयर बाजार, खुलते ही क्रैश

    May 11, 2026

    US में एक फैसला… ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

    April 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    गुरुग्राम में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, लाश को मोटरसाइकिल पर ले जाकर फूंक डाला, ऐसे पकड़े गए 3 आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    गुरुग्राम के खांडसा इलाके में 64 वर्षीय बुजुर्ग बलराम की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर…

    Stock Market Crash: खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में अचानक सुनामी, सेंसेक्स 800 अंक फिसला

    June 19, 2026

    Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

    June 19, 2026
    Top Trending

    गुरुग्राम में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, लाश को मोटरसाइकिल पर ले जाकर फूंक डाला, ऐसे पकड़े गए 3 आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    गुरुग्राम के खांडसा इलाके में 64 वर्षीय बुजुर्ग बलराम की लाठी-डंडों से…

    Stock Market Crash: खुलते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में अचानक सुनामी, सेंसेक्स 800 अंक फिसला

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    Stock Market Carsh: शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई है.…

    Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का धमाकेदार टीजर रिलीज…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.