Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी
    Business

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Stock Market में बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई. ये तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है, जबकि अमेरिका के ईरान पर नए हमलों के बाद एशियाई शेयर बाजार धराशायी हैं.

    मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है. अमेरिका ने ईरान के होर्मुज के आसपास जमकर बम बरसाए हैं और इससे ग्लोबल टेंशन चरम पर पहुंच गई है. इस बीच जहां एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ नजर आया, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार इस जंग से बेखौफ दिखा है. बुधवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक उछल गया, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी तेज शुरुआत की.

    Sensex-Nifty की तूफानी शुरुआत

    शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ ओपन हुआ. BSE Sensex अपने पिछले कारोबारी बंद 73,918 की तुलना में मामूली तेजी के साथ 73,988 पर खुला और फिर एक झटके में 536 अंक से ज्यादा चढ़कर 74,400 के लेवल पर कारोबार करता नजर आने लगा.

    सेंसेक्स की तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर भी मिडिल ईस्ट युद्ध का असर देखने को नहीं मिला और ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,242 की तुलना में पहले मामूली गिरावट के साथ 23,233 पर ओपन हुआ और फिर अचानक इसने रफ्तार पकड़ ली और खबर लिखे जाने तक 135 अंक चढ़कर 23,376 पर ट्रेड कर रहा था.

    US से जापान तक लाल, भारत में धमाल

    भारतीय शेयर बाजार में ये तेजी ऐसे समय में देखने को मिल रही है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन भरभराकर टूटे थे. ज्यादातर वहीं एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को लाल निशान पर कारोबार होता नजर आया. विदेशों से मिले निगेटिव संकेतों के बाद भी सेंसेक्स-निफ्टी ने धुआंधार शुरुआत की. जापान का निक्केई 900 अंक, हांगकांग का हैंगसेंग 350 अंक, साउथ कोरिया का कोस्पी 400 अंक, तो ब्रिटेन का एफटीएसई-100 इंडेक्स 150 अंक की गिरावट में कारोबार कर रहा था.

    मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ी जंग

    बता दें कि मिडिल ईस्ट में जंग फिर से तेज हो गई है और इससे दुनियाभर के शेयर बाजार सहमे हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, ताजा लड़ाई की शुरुआत होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद देखने को मिली है. जब अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए साउथ ईरान के जास्क, सीरिक और केश्म द्वीप के आसपास मौजूद रडार, एयर डिफेंस और निगरानी ठिकानों पर हमले किए थे.

    इसके बाद ईरान ने जवाबी पलटवार किया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए हैं.

    बाजार में तेजी, इन शेयरों ने लगाई दौड़

    India Stock Market में तेजी के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल HUL Share (3.50%), Reliance Share (2.15%), TCS Share (1.50%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे. तो वहीं मिडकैप कैटेगरी में शामिल Colpal Share (3.50%), Policy Bazar Share (2.50%), MFSL Share (2%) की तेजी में नजर आया. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में शामिल Tata Chemical (2.80%) और KPR Mill Share (2.60%) की बढ़त में था. FSL और HSCL Share भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर
    Next Article बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई!

    June 12, 2026

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    June 5, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026

    ये चार कारण… अचानक बदला शेयर बाजार का मूड, तेज शुरुआत के बाद धड़ाम

    June 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का होता है. लेकिन…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.