Close Menu
    What's Hot

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स
    entertainment

    रणवीर सिंह ने बताई थीं डॉन 3 छोड़ने की ये 4 वजहें, ‘धुरंधर’ की सक्सेस से भी कनेक्शन… सामने आईं डिटेल्स

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    डॉन 3 विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ने से पहले रणवीर सिंह और फरहान अख्तर आमने-सामने भी बैठे थे. इंडस्ट्री के बड़े नामों के सामने हुई इन मीटिंग्स में क्या हुआ इसकी डिटेल्स सामने आई हैं. इन मीटिंग्स में रणवीर ने डॉन 3 छोड़ने की 4 वजहें बताई थीं

    रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे डॉन 3 विवाद में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं. रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का आदेश जारी करने वाली फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बुधवार को अपना आदेश वापस ले लिया. जबकि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने आखिरी वक्त पर कलाकारों के फिल्म छोड़ने पर चिंता जताई. लेकिन इन सब चीजों के बीच रणवीर और फरहान की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद बढ़ने से पहले हुई मीटिंग्स की नई जानकारियां सामने आ रही हैं.

    फरहान की शिकायत के बाद रणवीर ने की थी बात

    वैरायटी की रिपोर्ट बताती है कि रणवीर ने जब डॉन 3 छोड़ी, तो फरहान ने पिछले साल प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से संपर्क किया था. जिसके बाद विवाद सुलझाने के लिए कई मीटिंग्स हुईं. इनमें इंडस्ट्री के करीब 25 वरिष्ठ लोग शामिल हुए थे. प्रोड्यूसर्स गिल्ड की ऑफिशियल मीटिंग्स से अलग, ये मामला इनफॉर्मल तरीके से सुलझाने की कोशिश चल रही थी.

    इन बैठकों में सलमान खान, ऋतिक रोशन, करण जौहर और आलिया भट्ट जैसे नाम शामिल थे. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह शुरुआती दौर की बैठकों में मौजूद नहीं थे.

    इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई मीटिंग्स हुईं. एक बड़ी मीटिंग में आमिर खान, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और वायकॉम18 स्टूडियोज के प्रमुख अजीत अंधारे समेत बॉलीवुड के कई बड़े नाम मौजूद थे.

    रणवीर ने बताईं डॉन 3 छोड़ने की 4 वजहें

    कथित तौर पर रणवीर ने फिल्म छोड़ने की चार बड़ी वजहें बताईं— रणवीर को पक्की स्क्रिप्ट नहीं मिली थी, इसलिए वो फिल्म पर आगे बढ़ने को तैयार नहीं थे. उन्हें फरहान के अवेलेबल होने की भी शिकायत थी क्योंकि वो कई दूसरे प्रोजेक्ट्स पर बिजी हैं. रणवीर ने ये भी दावा किया कि उनकी फीस बाद में दोबारा नेगोशिएट करके घटा दी गई. और फिल्म का बजट भी 300-350 करोड़ से घटाकर 150 करोड़ कर दिया गया. रिपोर्ट ये भी बताती है कि रणवीर ने कोई साइनिंग अमाउंट मिलने से भी इनकार किया.

    रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि रणवीर के दावों को गलत साबित करने के लिए फरहान और रितेश ने व्हाट्सऐप रिकॉर्ड दिखाए, जिनमें अलग-अलग स्टेज पर वो फिल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट थे. इस बात से भी इनकार किया गया कि रणवीर की फीस घटाई गई थी.

    फरहान के पार्टनर रितेश सिधवानी ने रणवीर से सीधा सवाल किया था— अगर ‘धुरंधर’ ब्लॉकबस्टर नहीं होती, तो क्या आप ‘डॉन 3’ छोड़ते? इस पर रणवीर ने सीधा कहा कि तब वो शायद ऐसा नहीं करते.

    रणवीर ने मामले के सेटलमेंट के लिए फरहान को 10 करोड़ रुपये का अमाउंट ऑफर किया था. उनके ऑफर में ये भी शामिल था कि अगली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म करने पर वो फीस में 25% डिस्काउंट भी देंगे. लेकिन फरहान और रितेश को वो 45 करोड़ रुपये चाहिए थे, जो ‘डॉन 3’ के प्री-प्रोडक्शन पर खर्च हुए थे.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleStruggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt
    Next Article बॉडीबिल्डर मर्डर: आंखों में मिर्च की जलन से बेबस हो गया था निखिल, तड़पते हुए तोड़ा दम, रूह कंपाने वाली दास्तां
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने किया मंडे धमाका, पिछड़ी वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्म

    June 12, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026

    करीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम

    June 10, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI को सौंप दी…

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026
    Top Trending

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    फिल्म लगान को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके…

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    By जनकल्याण टाइमJune 14, 2026

    भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में न्यायिक हिरासत में बंद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.