आलीशान घर में रहते हैं सोनाक्षी-जहीर, आशियाने में दिखी न्यूयॉर्क-मालदीव की झलक

बॉलीवुड डीवा सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं. कपल का कई मामलों में बेहद खास है.

सोनाक्षी और जहीर का 5BHK एक लग्जरी अपार्टमेंट है. यहां से बांद्रा-वर्ली सी लिंक और समंदर के बेहद खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाया जा सकता है.

अंदर कदम रखते ही आप एक बड़े, खुले लिविंग स्पेस में आते हैं, जहां ऊंची ग्लास से बनी खिड़कियां घर रोशनी से भर देती है. बालकनी, रोशनी से भरे कमरे और खुलापन घर में अपनेपन का एहसास देता है.

घर को दो हिस्सों में स्टाइल किया गया है. वेस्ट साइड को जहीर की पसंद के अनुसार ‘न्यूयॉर्क थीम’ पर बनाया गया है, जबकि दूसरा साइड मालदीव थीम पर बना है.

सोनाक्षी ने घर को अपनी पसंद के अनुसार कोजी और आरामदायक शैली में सजाया गया है. घर में दो लिविंग रूम हैं और दोनों ही दो अलग स्टाइल में सजे हुए हैं.

सोनाक्षी और जहीर के आशियाने में एक बड़ी सी बालकनी है जहां कपल सनराइज का आनंद लेते हैं. घूमने वाला शू-रैक, एक वैनिटी रूम और घर के अंदर ही एक छोटा जिम एरिया भी शामिल है.

कपल के घर में एक ट्रैवल वॉल भी है. यह एक अलग इलाका है जहां दीवार पर एक हैंगिंग लगी है जिस पर कपल अपनी ट्रिप्स की यादें पिन कर सकते हैं.

चॉकलेट ब्राउन सॉफे, एक एब्स्ट्रैक्ट आर्ट मॉडल, विंटेज बॉक्स टेबल, प्यारे-से ऑर्नामेंट्स, बड़ी ग्लास दीवार और लकड़ी की टाइलें इस जगह में आराम का एहसास बढ़ाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *