
शेयर बाजार में अंतिम क्षणों में अचानक हुई भारी बिकवाली से हाहाकार मच गया और सेंसेक्स 1,200 अंक तक गिर गया। अंत में यह 1092 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। बकरीद के कारण गुरुवार को शेयर मार्केट बंद था जबकि उससे पहले लगातार दो दिन इसमें गिरावट आई थी।
नई दिल्ली: विदेशी निवेशकों की अंतिम क्षणों में अचानक की गई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,200 अंक तक गिर गया। अंत में बीएसई सेंसेक्स में 1,092 अंक यानी 1.44% गिरावट के 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 359.40 अंक यानी 1.5% फिसलकर 23,547.75 अंक पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच डील को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार में यह गिरावट आई। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये फिसलकर 466 लाख करोड़ रुपये रह गया।
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। पावरग्रिड में सबसे ज्यादा 4 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा इंडिगो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, बीईएल और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और एशियन पेंट्स में तेजी रही। शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है।
ब्रॉडर बाजार का हाल
ब्रॉडर मार्केट में भी भारी दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 में 1.33 फीसदी गिरावट आई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 0.85 फीसदी फिसल गया। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस में दो फीसदी से अधिक गिरावट आई। निफ्टी आईटी में मामूली तेजी रही। शेयर मार्केट में गिरावट की थाह देने वाला India VIX भी करीब 9% उछलकर 16.35 पर पहुंच गया
शेयर बाजार की चाल
शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 1092 अंक से गिरापावरग्रिड, इंडिगो, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और बीईएल में गिरावटटेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, L&T और एशियन पेंट्स में तेजी रहीअमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन का संघर्षविराम, ट्रंप की मंजूरी बाकी

