Close Menu
    What's Hot

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    May 25, 2026

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    May 24, 2026

    पति की लात से पत्नी की मौत? बहन से दर्ज कराया जीजा के खिलाफ केस

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?
    entertainment

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही मलयालम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार है. लेकिन क्या मलयालम दृश्यम 3 का पहले आना अक्टूबर में आने वाली हिंदी ‘दृश्यम 3’ के लिए खतरा है? हिंदी में अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 के लिए फैन्स का क्रेज, कहीं ऑरिजिनल फिल्म के पहले आने से खत्म न हो जाए!

    साउथ से लेकर हिंदी तक धमाल मचा चुकी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अब तीसरी और आखिरी फिल्म की तरफ बढ़ रही है. मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के लीड रोल वाली ओरिजिनल ‘दृश्यम 3’ गुरुवार को थिएटर्स में पहुंच चुकी है. इसके डायरेक्टर जीतू जोसेफ कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि वो तीसरी फिल्म के साथ कहानी को खत्म करने वाले हैं.

    धमाकेदार एडवांस बुकिंग के साथ आ रही मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’, मलयालम इंडस्ट्री के लिए नए ओपनिंग रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है. लेकिन दूसरी तरफ अजय देवगन स्टारर हिंदी ‘दृश्यम 3’ अक्टूबर में रिलीज के लिए शिड्यूल है. हिंदी और मलयालम, दोनों वर्जन एक ही कहानी से बने हैं. इसलिए कई सिनेमा लवर्स को लग रहा है कि अजय देवगन वाली फिल्म से महीनों पहले मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का आना हिंदी फिल्म के लिए रिस्क साबित हो सकता है. क्या सच में ऐसा है?

    मलयालम इंडस्ट्री में रिकॉर्ड बनाने जा रही दृश्यम 3

    मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ गुरुवार को थिएटर्स में पहुंच चुकी है और इसके लिए एडवांस बुकिंग शानदार है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह रिलीज से पहले तक मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग से ही वर्ल्डवाइड 35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था

    ये शानदार बुकिंग बता रही है कि ‘दृश्यम 3’ के लिए इंडिया और ओवरसीज मार्केट, दोनों जगह तगड़ी डिमांड है. इसलिए थिएटर्स में स्पॉट बुकिंग भी दमदार रहने वाली है और कमाई सॉलिड होगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘दृश्यम 3’ ओपनिंग डे पर 55-60 करोड़ रुपये की रेंज में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है.

    मलयालम इंडस्ट्री में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड मोहनलाल की ही ‘एम्पुरान’ (2025) के नाम है, जिसे वर्ल्डवाइड 70 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. दूसरे नंबर पर मोहनलाल और ममूटी को साथ लाने वाली ‘पैट्रियट’ (2026) है, जिसका ओपनिंग डे ग्रॉस 30 करोड़ रुपये से कम था. इसलिए ये लगभग तय माना जा रहा है कि ‘दृश्यम 3’ मलयालम इंडस्ट्री की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनने वाली है

    हिंदी दृश्यम 3 के लिए खतरा है मलयालम दृश्यम 3?

    साउथ में फिल्ममेकर्स फिल्मों की ओटीटी रिलीज के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करते. मलयालम ‘दृश्यम 3’ ओटीटी पर भी पहले आएगी और फिल्म की कहानी सबके सामने होगी. इसलिए ये अक्टूबर में आने वाली अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के लिए एक बड़ा रिस्क मानी जा रही है.

    लेकिन यहां एक ट्विस्ट भी है. हिंदी ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स कुछ समय पहले कन्फर्म कर चुके हैं कि उनकी कहानी मलयालम फिल्म से अलग होने वाली है. कुछ दिनों पहले हिंदी वर्जन के मेकर्स ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि उनकी ‘दृश्यम 3’, मलयालम वर्जन से काफी अलग होगी. मेकर्स का कहना था कि मलयालम ‘दृश्यम 3’ की कहानी सॉलिड है, लेकिन उसका ट्रीटमेंट फैमिली ड्रामा जैसा है. जबकि हिंदी वर्जन को वो ज्यादा क्राइम थ्रिलर टोन में बना रहे हैं.

    देखा जाए तो ‘दृश्यम’ के पहले दो पार्ट्स में भी हिंदी और मलयालम वर्जन के टोन और ट्रीटमेंट में फर्क था. मलयालम फिल्म को हिंदी ऑडियंस के हिसाब से सूट करने के लिए मेकर्स ने कई बदलाव किए थे, जिन्हें फैन्स ने भी नोटिस किया था.

    इसलिए ये कहा जा सकता है कि मलयालम ‘दृश्यम 3’ के पहले आ जाने से हिंदी ‘दृश्यम 3’ को बहुत बड़ा रिस्क नहीं है. लेकिन अगर दोनों फिल्मों की कहानी में बहुत ज्यादा समानता हुई, तो मोहनलाल वाली फिल्म ओटीटी पर देख चुकी जनता सोशल मीडिया पर ये बात जरूर पकड़ लेगी. तब अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को नुकसान पहुंच सकता है. फिलहाल तो नजरें इस बात पर हैं कि मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ मलयालम इंडस्ट्री के लिए कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड्स बनाती है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    ऐश्वर्या…ऐश्वर्या…’, Cannes में गूंजा सिर्फ एक नाम, एक्ट्रेस को देख बेकाबू हुए विदेशी फैंस, दिखी दीवानगी

    May 24, 2026

    सुहाना खान के जन्मदिन पर अनन्या और शनाया कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; लिखा बर्थडे नोट

    May 22, 2026

    कॉकटेल 2’ के गाने ‘माशूका’ पर प्रीतम ने तोड़ी चुप्पी, धुन की नकल करने के आरोप पर बोले- ‘नई ही कैटेगरी…’

    May 21, 2026

    8 लोगों के सामने शूट किया इंटीमेट सीन, एक्ट्रेस ने नहीं की शर्म, बोली- बोल्ड दिखना था

    May 20, 2026

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    कान फेस्टिवल में डायना पेंटी का ट्रेडिशनल लुक, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं

    May 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही मलयालम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए…

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    May 24, 2026

    पति की लात से पत्नी की मौत? बहन से दर्ज कराया जीजा के खिलाफ केस

    May 24, 2026
    Top Trending

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    By जनकल्याण टाइमMay 25, 2026

    मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते ही मलयालम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स…

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    By जनकल्याण टाइमMay 24, 2026

    भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा।…

    पति की लात से पत्नी की मौत? बहन से दर्ज कराया जीजा के खिलाफ केस

    By जनकल्याण टाइमMay 24, 2026

    मुंबई में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। अंधेरी में…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.