सिर से पांव तक चांदी सी चमक रहीं उर्वशी, खूबसूरती में आल‍िया को छोड़ा पीछे, मगर कर दी ये गलती

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने पांचवी बार भारत को कान्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में रिप्रेजेंट किया. उनकी खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान खींचा.

वो सिर से पांव तक शिमरी गाउन और ज्वेलरी में सजीं नजर आईं. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं. उनके लुक की जहां तारीफ हो रही है, वहीं वो फिर से ट्रोल्स का भी शिकार हो रही हैं.

हालांकि उर्वशी का नाता ट्रोल्स से काफी पुराना है, पर इस बार परफेक्ट ड्रेस, मेकअप सब कुछ होने के बाद ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस यूजर्स की नजर से बच नहीं पाईं. आइये बताते हैं क्या हुआ.

कान्स के रेड कारपेट पर, नेट सीक्वेंस सिल्वर गाउन में उर्वशी बला की सुंदर दिखीं. उनके लुक के आगे विदेशी हसीनाएं भी फीकी पड़ रही थीं. अपने लुक से उन्होंने आलिया भट्ट की भी पीछे छोड़ दिया.

लेकिन जब उर्वशी ने विदेशी मीडिया से बातचीत की तो एक गलती कर दी. एक्ट्रेस ने कहा कि- मैं पांचवी बार कान्स में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हूं. अब मैं उर्वशी नहीं रही, मैं इंडिया हूं. नमस्कार इंडिया और प्रणाम.

आगे अपनी ड्रेस के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने कहा कि मैंने ये बहुत सुंदर सा गाउन पहना है, जिसे वियतनाम के फेमस डिजाइनर जॉली पॉली ने डिजाइन किया है.

यहीं वो गलती कर गईं. यूजर्स ने तुरंत नोटिस किया और कहा कि अगर उर्वशी भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं तो वियतनाम के डिजाइनर की ड्रेस क्यों पहनी है. ये क्या बात हुई.

वहीं कुछ ने कहा- उर्वशी कभी तो सोच के कुछ भी बोला करो. हालांकि फैंस ने बचाव करते हुए कहा कि कुछ भी हो लेकिन उनका स्टाइल स्टेटमेंट काफी अच्छा है, ऐसे में उन्हें फैशन आइकन कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *