Close Menu
    What's Hot

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में अब भी देशहित सर्वोपरि रखने वाले योद्धा जन्म लेते हैं?शहीदों की विरासत, आज की राजनीति और पत्रकारिता पर एक बड़ा सवाल✍️ Editor in Chief: Rajesh Laxman Gavade Jan Kalyan Time News, Mumbai

    June 27, 2026

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    June 26, 2026

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»अरिजीत ने किया प्रीतम को फोन, कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐसी क्या हुई बात?
    entertainment

    अरिजीत ने किया प्रीतम को फोन, कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐसी क्या हुई बात?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 12, 2026Updated:May 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने पर प्रीतम चक्रवर्ती ने बात की है. उन्होंने बताया कि वो लंबे समय से ब्रेक लेना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं. अरिजीत के फैसले ने उन्हें भी हैरान कर दिया था.

    अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान किया, तो उनके फैंस हैरान रह गए. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत ने साफ कहा कि लगातार काम और दबाव के बीच अब उन्हें एक ब्रेक की जरूरत महसूस हो रही है. हालांकि, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती का मानना है कि ये रिटायरमेंट नहीं है. आर्टिस्ट कभी रिटायर नहीं होते. वो फिर से जरूर गाएंगे.

    प्रीतम ने बताया कि वो भी लंबे समय से रिटायरमेंट प्लान कर रहे हैं पर कर नहीं पा रहे हैं. एक बार अरिजीत से इस बारे में उनकी फोन पर बात भी हुई थी. तब सिंगर ने कहा था कि वो ऐसा नहीं कर पाएंगे. प्रीतम ने ये भी कहा कि अरिजीत के इस फैसले ने उन्हें खुद भी अपने काम से ब्रेक लेने के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि वो काफी समय से हिम्मत जुटा रहे थे, लेकिन अरिजीत ने बिना ज्यादा सोचे वही कर दिया जो उनका मन था.

    अरिजीत के ब्रेक की असली वजह

    प्रीतम ने कहा कि अरिजीत सिंह जैसे कलाकार कभी सच में रिटायर नहीं होते. वो बस थोड़ा ब्रेक लेते हैं और फिर उस चीज पर ध्यान देते हैं, जिसमें उनकी ज्यादा दिलचस्पी होती है. उसे अपनी रफ्तार से चलने दीजिए. वो अभी बहुत कुछ नया करना चाहता है. शुरुआत में ही वो एक बेहद खूबसूरत और मतलब से भरी कहानी वाली फिल्म डायरेक्ट कर रहा है.

    इसके अलावा ये उसकी जिंदगी है, उसकी आवाज है, इसलिए कब गाना है, कब नहीं गाना है, क्या गाना है और क्या नहीं गाना है, ये फैसला भी उसी का होना चाहिए. वो लगातार इतने ज्यादा गाने गा रहा था कि शायद फिलहाल उसका मन गाने का नहीं है. कई बार डायरेक्टर्स भी हम सब पर काफी दबाव डालते हैं. मुझे भी कई बार किसी को मना करना मुश्किल लगता है. उसे थोड़ा वक्त दीजिए, सब ठीक हो जाएगा.’

    प्रीतम ने आगे कहा कि- लोग उसके रिटायरमेंट को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं. उस पर इतना दबाव क्यों डाल रहे हो? उसे जो करना है, करने दो. जब उसका मन करेगा, वो फिर गाएगा. कोई कहता है कि अगर वो रिटायर हो गया है तो उसके गाने अभी भी क्यों रिलीज हो रहे हैं? अरे, लेकिन आपको इससे इतनी परेशानी क्यों है? आप उसके पीछे क्यों पड़े हैं? उसकी भी अपनी जिंदगी है. हर कलाकार कभी न कभी ब्रेक चाहता है. कई चीजें हमें अंदर से परेशान करती हैं.

    अरिजीत के फैसले का प्रीतम पर असर

    प्रीतम ने बताया कि अरिजीत के इस फैसले ने उन्हें भी अपने काम से दूरी बनाने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. प्रीतम ने बताया कि अरिजीत ने एक दिन पहले उनसे कहा था कि वो उनके साथ ही रिटायर होंगे, लेकिन अगले ही दिन खुद ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

    प्रीतम ने कहा- मैं कई बार अरिजीत से रिटायरमेंट की बात कर चुका हूं. उसके होमटाउन जियागंज में सब लोग जा चुके हैं, बस मैं नहीं गया. वो मजाक में कहता था, ‘आप नहीं आओगे.’ मैंने उससे कहा था, ‘मैं रिटायर होने के बाद तुम्हारे पास आऊंगा और हम दोनों तारापीठ जाएंगे.’ पिछले एक साल से वो मुझसे ये बातें सुन रहा था. एक रात उसने कहा, ‘जिस दिन आप रिटायर होंगे, उसी दिन मैं भी रिटायर हो जाऊंगा.’ अगले ही दिन उसने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. बाद में उसने मुझे फोन करके कहा, ‘आपसे नहीं होगा.’

    इस साल जनवरी में अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर साफ कहा था कि वह अब कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे. हालांकि उनके कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स अभी बाकी हैं, इसलिए अगले दो साल तक उनके नए गाने सुनने को मिल सकते हैं.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🛑 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🛑🔥 “सीएम थलपति विजय का बड़ा फैसला”717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश, जनता के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर बड़ा कदम📍 चेन्नई / तमिलनाडु🖋️ विशेष प्रस्तुति : प्रेस फोटोग्राफर धनंजय राजेश गावड़े📰 Jan Kalyan Time News Mumbai🌐 jankalyantime.in
    Next Article 🔥👑 “BJP का OFFER ठुकराने वाले THALAPATHY VIJAY ने राजनीति में रचा इतिहास!” 👑🔥🎬 सिनेमा के MASS HERO से जनता के SUPER LEADER बनने तक का सफर!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    अक्षरा सिंह की बॉलीवुड में बैक-टू-बैक एंट्री, क्या हिंदी फिल्मों में ‘हिट मशीन’ बन रहे हैं भोजपुरी स्टार्स?

    June 25, 2026

    विश्व सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को समर्पित भव्य आयोजन ‘द सिनेमा प्रीमियर विद विंस डियस’

    June 24, 2026

    Eetha Teaser: बच्चे को जन्म देने के बाद भी नहीं थमे कदम… रोंगटे खड़े कर देगी श्रद्धा कपूर की परफ़ॉर्मेंस

    June 24, 2026

    भगवान गणेश की पेंटिंग-एंटीक पत्थर के शोपीस, 27 सालों से आलीशान विंटेज घर में बसी एक्ट्रेस, पति-सास ने सजाया आशियाना

    June 23, 2026

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    June 22, 2026

    सोकर मिली सक्सेस?’, महिलाओं के लिए बने नैरेटिव के खिलाफ धाकड़ कंगना रनौत, बोलीं- औरतों संग दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में अब भी देशहित सर्वोपरि रखने वाले योद्धा जन्म लेते हैं?शहीदों की विरासत, आज की राजनीति और पत्रकारिता पर एक बड़ा सवाल✍️ Editor in Chief: Rajesh Laxman Gavade Jan Kalyan Time News, Mumbai

    By जनकल्याण टाइमJune 27, 2026

    भारत की मिट्टी ने ऐसे अनगिनत वीर सपूतों को जन्म दिया जिन्होंने अपने प्राणों की…

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    June 26, 2026

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    June 26, 2026
    Top Trending

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में अब भी देशहित सर्वोपरि रखने वाले योद्धा जन्म लेते हैं?शहीदों की विरासत, आज की राजनीति और पत्रकारिता पर एक बड़ा सवाल✍️ Editor in Chief: Rajesh Laxman Gavade Jan Kalyan Time News, Mumbai

    By जनकल्याण टाइमJune 27, 2026

    भारत की मिट्टी ने ऐसे अनगिनत वीर सपूतों को जन्म दिया जिन्होंने…

    जनकल्याण टाइम | मुंबई रहम नज़र… साईं — श्रद्धा, सेवा और मानवता का संदेश मुंबई | जनकल्याण टाइम् विशेष रिपोर्ट बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट साहब, मुंबई की ओर से

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “रहम नज़र… साईं” की…

    🔴 विशेष संपादकीय क्या भारत में भी सांसद पेंशन व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? गरीबों का कल्याण, युवाओं का भविष्य और देश का विकास सबसे पहले✍️ एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

    By जनकल्याण टाइमJune 26, 2026

    श्रीलंका सरकार द्वारा सांसदों की पेंशन व्यवस्था समाप्त करने के फैसले ने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.