Close Menu
    What's Hot

    यू-टर्न के बहाने रोका रास्ता, फिर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां… शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के मर्डर

    May 9, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | THALAPATHY VIJAY TVK LATEST UPDATE 🚨🔥 तमिलनाडु की राजनीति में आज का सबसे बड़ा धमाका!Thalapathy Vijay की पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 🗳️⚡

    May 9, 2026

    डकैत से लुक्खे तक, इस हफ्ते OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»यू-टर्न के बहाने रोका रास्ता, फिर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां… शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के मर्डर
    Crime

    यू-टर्न के बहाने रोका रास्ता, फिर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां… शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के मर्डर

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक भारी तनाव का माहौल देखने को मिला. मध्यमग्राम में बाइक सवार हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए, जबकि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है.

    बुधवार को रात के 11:05 बजे, जब मैं दिनभर काम करने के बाद होटल में सोने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक एक विश्वसनीय सूत्र की तरफ से मैसेज आया कि शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह मैसेज पढ़ते ही मेरी आंखों से नींद गायब हो गई. मैंने तुरंत अपने कैमरामैन से कहा कि कैमरा और माइक लेकर हमें तुरंत उस जगह के लिए निकलना है, जहां यह घटना हुई है.

    11:15 बजे हम गाड़ी में थे. कोलकाता के न्यू टाउन से लगभग 45 मिनट की दूरी पर स्थित मध्यमग्राम के विवासिटी अस्पताल में चंद्रनाथ को ले जाया गया था. करीब रात 12 बजे हम वहां पहुंच चुके थे. अस्पताल पहुंचते ही हमने देखा कि चारों तरफ पुलिस की गाड़ियां मौजूद थीं. बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता वहां जमा थे. सभी के चेहरों पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था. हर कोई चंद्रनाथ की हत्या का बदला चाहता था.

    हमारे पहुंचने से पहले ही शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजुमदार और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंच चुके थे. एक तरफ जहां पार्टी के बड़े नेता अस्पताल के अंदर मौजूद थे, वहीं बाहर कार्यकर्ता लगातार हंगामा करते दिखाई दे रहे थे. कुछ देर बाद बीजेपी नेता अर्जुन सिंह बाहर आए. उन्होंने कहा कि यह एक प्री-प्लान्ड मर्डर है और इसके जरिए एक संदेश देने की कोशिश की गई है

    वहीं पास में एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिस पर ‘On Duty’ लिखा हुआ था. सुरक्षाकर्मी उसे अस्पताल के ठीक सामने लेकर आए थे. इसी स्कॉर्पियो गाड़ी में चंद्रनाथ और उनके ड्राइवर सवार थे, जब उन पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला किया गया. गाड़ी के दोनों तरफ के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो चुके थे. ड्राइवर के बगल वाली सीट की खिड़की पर गोलियों के निशान साफ-साफ दिखाई दे रहे थे. इस गाड़ी को सुरक्षाकर्मियों ने चारों तरफ से घेर रखा था, ताकि जांच के दौरान हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा सके.

    लगभग आधे घंटे बाद शुभेंदु अधिकारी भी बाहर निकले. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है और यह उनके लिए बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है. साथ ही उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील भी की. थोड़ी देर बाद, जब माहौल कुछ शांत हुआ, तब हम उस जगह पर पहुंचे जहां चंद्रनाथ रथ को गोली मारी गई थी. यह जगह विवासिटी अस्पताल से लगभग एक किलोमीटर दूर और चंद्रनाथ के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर थी.

    वहां मौजूद लोगों से पता चला कि रात करीब 10:10 बजे चंद्रनाथ अपने घर लौट रहे थे. उस समय मूसलाधार बारिश हो रही थी, तेज हवाएं चल रही थीं. जैसे ही वह अपने घर पहुंचने वाले थे, तभी 50 मीटर पहले एक गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया.बताया गया कि रास्ता रोकने के लिए उस गाड़ी ने बीच सड़क पर यू-टर्न लेने का बहाना बनाया, जिससे आगे जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. तभी अचानक बाइक सवार दो लोग चंद्रनाथ की गाड़ी की तरफ बढ़े और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

    घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था. वहीं वह गाड़ी भी मौजूद थी, जिसने चंद्रनाथ का रास्ता ब्लॉक किया था. फॉरेंसिक टीम के अधिकारी गाड़ी के अंदर मौजूद हर सामान के सैंपल इकट्ठा कर रहे थे.हाथों में ग्लव्स पहने अधिकारी गाड़ी का हैंडल, स्टीयरिंग, सीट और अंदर मौजूद हर वस्तु की जांच कर रहे थे. चारों तरफ पुलिस की बैरिकेडिंग लगा दी गई थी, ताकि कोई आम नागरिक उस गाड़ी के करीब न जा सके. कुछ पुलिस अधिकारी लगातार गाड़ी के अंदर मौजूद सामानों की तस्वीरें भी ले रहे थे.करीब 10 मीटर दूर स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे का एक टुकड़ा जमीन पर पड़ा हुआ था, जो पूरी तरह चकनाचूर हो चुका था.

    थोड़ा आगे कोलकाता फॉरेंसिक टीम की एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें एक्सपर्ट्स इकट्ठा किए गए सैंपल्स को सुरक्षित रख रहे थे. इसी दौरान कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की प्रगति को लेकर अपडेट लिया. कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की हार्ड डिस्क भी जब्त कर ली, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पूरे इलाके की रेकी कैसे की गई थी और हमलावरों ने वारदात के लिए रात 10:10 बजे का समय ही क्यों चुना.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🚨 BREAKING NEWS | THALAPATHY VIJAY TVK LATEST UPDATE 🚨🔥 तमिलनाडु की राजनीति में आज का सबसे बड़ा धमाका!Thalapathy Vijay की पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 🗳️⚡
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चुराई

    May 9, 2026

    पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

    May 7, 2026

    राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची सरकार, 12 मई को अगली सुनवाई

    May 6, 2026

    हरियाणा में 590 करोड़ का बैंक फ्रॉड, पावर सेक्टर के टॉप अफसर अमित दीवान बर्खास्त, CBI को सौंपी गई जांच

    May 4, 2026

    बेटी का तलाक करवाकर मुझसे शादी कराओ’, पिता ने किया इनकार तो प्रेमी ने हथौड़े से उतार दिया मौत के घाट

    April 30, 2026

    तकनीकी जांच, मुखबिरों का इनपुट… नवी मुंबई में ऐसे हुआ अज्ञात शख्स के मर्डर का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    April 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    यू-टर्न के बहाने रोका रास्ता, फिर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां… शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के मर्डर

    By जनकल्याण टाइमMay 9, 2026

    बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अस्पताल…

    🚨 BREAKING NEWS | THALAPATHY VIJAY TVK LATEST UPDATE 🚨🔥 तमिलनाडु की राजनीति में आज का सबसे बड़ा धमाका!Thalapathy Vijay की पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 🗳️⚡

    May 9, 2026

    डकैत से लुक्खे तक, इस हफ्ते OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज

    May 9, 2026
    Top Trending

    यू-टर्न के बहाने रोका रास्ता, फिर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां… शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ के मर्डर

    By जनकल्याण टाइमMay 9, 2026

    बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या…

    🚨 BREAKING NEWS | THALAPATHY VIJAY TVK LATEST UPDATE 🚨🔥 तमिलनाडु की राजनीति में आज का सबसे बड़ा धमाका!Thalapathy Vijay की पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 🗳️⚡

    By जनकल्याण टाइमMay 9, 2026

    📌 आज की बड़ी अपडेट्स:👉🏼 TVK ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया👉🏼…

    डकैत से लुक्खे तक, इस हफ्ते OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज

    By जनकल्याण टाइमMay 9, 2026

    एक और हफ्ते का अंत हो चुका है और वीकेंड की शुरुआत…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.