मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चुराई

तावडू नगर के राधे नगर क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। पीड़ित महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राधे नगर निवासी कुसुम लता पत्नी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 मई को सुबह करीब 8 बजे वह और उसके बच्चे अपने-अपने काम पर जाने से पहले मकान को लॉक कर गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी बेटी जब काम से वापस घर पहुंची तो उसने मकान का मुख्य गेट खुला पाया तथा अंदर जाकर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उसने तुरंत अपनी मां को फोन पर दी। सूचना मिलने पर कुसुम लता घर पहुंची और जांच करने पर पाया कि घर में रखी लोहे की अलमारी से 23 हजार रुपये की नकदी, 9 चांदी की पायल, 15 से 20 चांदी की चुटकियां, 10 से 11 चांदी के सिक्के, एक चांदी का नोट, एक चांदी का कड़ा, दो सोने की लौंग, दो छोटी सोने की बालियां तथा कान्हा जी का चांदी का मुकुट चोरी हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *