Close Menu
    What's Hot

    सुहरावर्दी एवेन्यू अब ‘गोपाल मुखर्जी रोड’, फैसले पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-TMC-सीपीएम एकजुट

    June 22, 2026

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    June 22, 2026

    दिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, HC का बैन हटाने से इनकार

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
    Crime

    पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पश्चिम बंगाल में जारी सियासी हिंसा के बीच पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पिछले 48 घंटों में 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 1100 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है.

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से लगातार सियासी हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. राज्य के कई इलाकों में राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच झड़प, तोड़फोड़ और तनाव की खबरें मिल रही हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि हिंसा और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. हालात को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं. कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. राज्य सरकार भी कानून व्यवस्था बनाए रखने का दावा कर रही है.

    पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पूरे राज्य में 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा करीब 1100 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है ताकि किसी भी नई हिंसक घटना को रोका जा सके. पुलिस का कहना है कि लगातार छापेमारी और निगरानी की जा रही है. जिन इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहां सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.

    डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को भी फील्ड में लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का फोकस फिलहाल हिंसा को पूरी तरह नियंत्रित करने पर है. राज्यभर में अब तक 200 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. पुलिस ने अब तक 433 लोगों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों को रोकथाम संबंधी कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया है.

    पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. हिंसा फैलाने, आगजनी करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है. कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो क्लिप की मदद से आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है.

    राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है विपक्षी दलों का आरोप है कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.

    वहीं राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का कहना है कि हालात पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और किसी भी उपद्रव को सख्ती से दबाया जाएगा. पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद कई इलाकों में स्थिति सामान्य होने लगी है, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. आने वाले दिनों में भी पुलिस का विशेष अभियान जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविजय को दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया, 118 हस्ताक्षर लाने को फिर से कहा… तमिलनाडु में क्या होगा?
    Next Article 🔥⚡ गोवा की आईटी क्वीन एक्शन में ⚡🔥“सर्विस हो या सॉल्यूशन… फिलोमेना डिसूज़ा का नाम ही काफी है!” 💻🚀
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    मोबाइल छिनैती के बाद खौफनाक अंत, भाग रहे आरोपी की हार्ट अटैक से मौत

    June 21, 2026

    55 मोबाइल जमीन पर पटके और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, नूंह के गांव ने पेश की मिसाल

    June 19, 2026

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सुहरावर्दी एवेन्यू अब ‘गोपाल मुखर्जी रोड’, फैसले पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-TMC-सीपीएम एकजुट

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    कोलकाता नगर निगम ने पार्क सर्कस इलाके के सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी…

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    June 22, 2026

    दिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, HC का बैन हटाने से इनकार

    June 21, 2026
    Top Trending

    सुहरावर्दी एवेन्यू अब ‘गोपाल मुखर्जी रोड’, फैसले पर छिड़ा राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-TMC-सीपीएम एकजुट

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    कोलकाता नगर निगम ने पार्क सर्कस इलाके के सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम…

    सपना सच होने जा रहा है’, फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे का पोस्ट, फिल्म बंटवारा 1947 में दिखेगी जोड़ी

    By जनकल्याण टाइमJune 22, 2026

    आज फादर्स डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने पिता के नाम पोस्ट…

    दिल्ली मेट्रो में चुनाव के दौरान नहीं दिखेंगे राजनीतिक विज्ञापन, HC का बैन हटाने से इनकार

    By जनकल्याण टाइमJune 21, 2026

    दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव के दौरान दिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.