Close Menu
    What's Hot

    पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

    May 7, 2026

    विजय को दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया, 118 हस्ताक्षर लाने को फिर से कहा… तमिलनाडु में क्या होगा?

    May 7, 2026

    🔥 JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI EXCLUSIVE 🔥🎬 सिल्वर स्क्रीन से सीधे सत्ता तक — “थलापति” विजय ने रचा इतिहास! 👑एक ऐसा सुपरस्टार जिसने फिल्मों की दुनिया छोड़कर सीधे तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रच दिया — और इस बार स्क्रिप्ट लिखी 6 करोड़ जनता ने। 🌟

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»विजय को दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया, 118 हस्ताक्षर लाने को फिर से कहा… तमिलनाडु में क्या होगा?
    Political

    विजय को दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया, 118 हस्ताक्षर लाने को फिर से कहा… तमिलनाडु में क्या होगा?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय ने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा किया है, लेकिन 118 विधायकों के समर्थन के हस्ताक्षर लाने को कहा गया है. AIADMK नेता पलानीसामी ने भी राज्यपाल से मुलाकात की है, जबकि DMK के सहयोगी VCK के गठबंधन पर फैसला जल्द हो सकता है.

    तमिलनाडु की सियासत इस वक्त जोड़-तोड़ और समर्थन के दौर से गुजर रही है. सबसे बड़ा वोट बैंक जुटाने वाला थलपति विजय बहुमत से चंद कदम दूर रह गए हैं और यही दूरी उन्हें सत्ता पर काबिज होने के लिए भारी पड़ रही है. TVK प्रमुख थलपति विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल ने उनसे 118 विधायकों के समर्थन के हस्ताक्षर लाने को कहा.

    इसे लेकर विजय ने कहा कि राज्यपाल की ओर से अभी भी ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है. असल में विजय पहले भी राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं. तब भी बहुमत न होने से विजय को गवर्नर ने लौटा दिया था.

    विजय ने जब दोबारा मुलाकात की, तो गवर्नर ने फिर से वही बात दोहराई है कि पहले 118 हस्ताक्षरों लेकर आइए. अभी भी हस्ताक्षरों की कमी है. आप साबित कीजिए कि टीवीके के पास स्पष्ट बहुमत है तभी शपथ ग्रहण हो सकेगा. सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल का रुख है कि सरकार बनने के बाद कोई अस्थिरता न हो. इसलिए शपथ से पहले स्थायी बहुमत का भरोसा जरूरी है.

    पलानीसामी ने भी मांगा गवर्नर से मिलने का वक्त

    इस बीच सामने आया है कि AIADMK नेता पलानीसामी (EPS) ने भी राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. वहीं, DMK खेमे से खबर है कि VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने सीएम (निवर्तमान) एमके स्टालिन से उनके आवास पर मुलाकात की है. VCK जल्द ही TVK के साथ गठबंधन पर अपना अंतिम फैसला घोषित कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, DMK ने संकेत दिया है कि अगर VCK TVK के साथ जाना चाहती है तो पार्टी उसे रोकने की कोशिश नहीं करेगी.

    दूसरी ओर, CPI की तमिलनाडु इकाई ने राज्यपाल के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा है कि संविधान के मुताबिक सबसे बड़ी पार्टी को विधानसभा के फ्लोर पर बहुमत साबित करने का अवसर मिलना चाहिए. CPI ने कहा कि TVK को शपथ से पहले बहुमत साबित करने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है.

    केरल यात्रा पर नहीं जा रहे हैं राज्यपाल

    राज्य में यह चर्चा भी थी कि तमिलनाडु के राज्यपाल केरल जा सकते हैं, लेकिन लोक भवन ने साफ किया है कि राज्यपाल फिलहाल चेन्नई में ही हैं और अभी केरल यात्रा की कोई योजना नहीं है. कुल मिलाकर तमिलनाडु की राजनीति अब तीन सवालों पर अटकी है, क्या विजय 118 विधायकों का समर्थन जुटा पाएंगे? क्या VCK उनके साथ जाएगी और क्या राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी को फ्लोर टेस्ट का मौका देंगे या पहले ही बहुमत के दस्तावेजी प्रमाण पर अड़े रहेंगे.

    उधर Communist Party of India की तमिलनाडु राज्य कार्यकारिणी ने बयान जारी कर कहा है कि राज्यपाल को संविधान के अनुसार कार्य करना चाहिए. पार्टी ने कहा कि चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, लेकिन टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. ऐसे में संवैधानिक परंपराओं के मुताबिक टीवीके को सरकार बनाने और विधानसभा में बहुमत साबित करने का मौका मिलना चाहिए.

    बहुमत परीक्षण पटल पर हो न कि राजभवन में- CPI

    सीपीआई ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के एसआर. बोम्मई फैसले का हवाला देते हुए कहा कि बहुमत परीक्षण सदन के पटल पर होना चाहिए, न कि राजभवन में. पार्टी ने राज्यपाल से संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की भावना के अनुरूप निर्णय लेने की अपील की है. वहीं दूसरी ओर एआईएडीएमके विधायकों को लेकर भी बड़ी हलचल सामने आ रही है.

    सूत्रों के मुताबिक पुडुचेरी में ठहरे एआईएडीएमके विधायकों के कैंप को संभालने में एलजेके के महासचिव सुरेश अहम भूमिका निभा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एआईएडीएमके विधायक लगातार आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं और उन्हें फिलहाल कुछ दिनों तक इंतजार करने को कहा गया है. सूत्रों का दावा है कि कुछ एआईएडीएमके विधायक टीवीके के साथ जाने की स्थिति में उपमुख्यमंत्री पद और कैबिनेट में हिस्सेदारी चाहते थे, लेकिन ईपीएस इसके पक्ष में नहीं थे. इसके बाद अब कुछ विधायक डीएमके के साथ संभावनाएं तलाशने में भी जुटे हुए हैं

    सूत्रों के अनुसार पुडुचेरी में विधायकों को एकजुट बनाए रखने में एलजेके और एआईएडीएमके के कुछ वरिष्ठ नेता सक्रिय हैं. एआईएडीएमके की नेता लीमा रोजजो मार्टिन की पत्नी और जोस चार्ल्स मार्टिन की मां हैं, उन्हें भी इस पूरे ऑपरेशन के प्रमुख चेहरों में एक माना जा रहा है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🔥 JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI EXCLUSIVE 🔥🎬 सिल्वर स्क्रीन से सीधे सत्ता तक — “थलापति” विजय ने रचा इतिहास! 👑एक ऐसा सुपरस्टार जिसने फिल्मों की दुनिया छोड़कर सीधे तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रच दिया — और इस बार स्क्रिप्ट लिखी 6 करोड़ जनता ने। 🌟
    Next Article पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    तमिलनाडु में विजय की सपोर्ट पॉलिटिक्स, एक चाल से कांग्रेस का सपना तोड़ा!

    May 6, 2026

    🟥 🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई 🔥🙏 Vijay Thalapathy ने दिखाई आस्था और विनम्रता का अनोखा उदाहरण मुंबई/ तमिलनाडु से एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया है, जहां TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) की ऐतिहासिक जीत के बाद अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने अपनी सफलता का श्रेय प्रभु को दिया।

    May 5, 2026

    तमिलनाडु का विजय रथ साबित हुए ‘थलपति’ के फैन क्लब, डेढ़ दशक से तैयार की सुपरस्टार की पॉलिटिकल जमीन

    May 4, 2026

    एग्जिट पोल्स के जरिए शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश’, ममता बनर्जी बोलीं- हम 200 सीटें ला रहे

    May 3, 2026

    भाई की हत्या के बाद राजनीति में रखा कदम, 3 बार बीजेपी से बने विधायक, जानें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पॉलिटिकल कॅरियर

    May 2, 2026

    बचा खुचा वामपंथ… केरल में अगर हारा लेफ्ट तो बस इतना रह जाएगा वजूद

    April 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमMay 7, 2026

    पश्चिम बंगाल में जारी सियासी हिंसा के बीच पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पिछले…

    विजय को दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया, 118 हस्ताक्षर लाने को फिर से कहा… तमिलनाडु में क्या होगा?

    May 7, 2026

    🔥 JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI EXCLUSIVE 🔥🎬 सिल्वर स्क्रीन से सीधे सत्ता तक — “थलापति” विजय ने रचा इतिहास! 👑एक ऐसा सुपरस्टार जिसने फिल्मों की दुनिया छोड़कर सीधे तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रच दिया — और इस बार स्क्रिप्ट लिखी 6 करोड़ जनता ने। 🌟

    May 7, 2026
    Top Trending

    पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

    By जनकल्याण टाइमMay 7, 2026

    पश्चिम बंगाल में जारी सियासी हिंसा के बीच पुलिस ने बड़ा एक्शन…

    विजय को दूसरी बार गवर्नर ने लौटाया, 118 हस्ताक्षर लाने को फिर से कहा… तमिलनाडु में क्या होगा?

    By जनकल्याण टाइमMay 7, 2026

    तमिलनाडु की राजनीति में थलपति विजय ने राज्यपाल से सरकार बनाने का…

    🔥 JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI EXCLUSIVE 🔥🎬 सिल्वर स्क्रीन से सीधे सत्ता तक — “थलापति” विजय ने रचा इतिहास! 👑एक ऐसा सुपरस्टार जिसने फिल्मों की दुनिया छोड़कर सीधे तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रच दिया — और इस बार स्क्रिप्ट लिखी 6 करोड़ जनता ने। 🌟

    By जनकल्याण टाइमMay 7, 2026

    Joseph Vijay Chandrasekhar यानी “थलापति” विजय ने वो कर दिखाया जिसे लोग…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.