Close Menu
    What's Hot

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    June 20, 2026

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    June 20, 2026

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»हरियाणा में 590 करोड़ का बैंक फ्रॉड, पावर सेक्टर के टॉप अफसर अमित दीवान बर्खास्त, CBI को सौंपी गई जांच
    Crime

    हरियाणा में 590 करोड़ का बैंक फ्रॉड, पावर सेक्टर के टॉप अफसर अमित दीवान बर्खास्त, CBI को सौंपी गई जांच

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 4, 2026Updated:May 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    हरियाणा के 590 करोड़ रुपये के HPGCL बैंक फ्रॉड मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. साथ ही CFO अमित दीवान को बर्खास्त कर दिया गया है. इस मामले में फर्जी खातों के जरिए सरकारी फंड डायवर्जन करने का आरोप है. मामले की जांच CBI को सौंपी गई है

    हरियाणा में सामने आए बड़े बैंकिंग फ्रॉड मामले में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. यह मामला हरियाणा पावर सेक्टर की कंपनी HPGCL से जुड़े 590 करोड़ रुपये के घोटाले का है, जिसमें सरकारी फंड को फर्जी खातों के जरिए डायवर्ट किया गया. इस पूरे मामले ने सरकारी सिस्टम और बैंकिंग प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच में सामने आया कि यह कोई साधारण गड़बड़ी नहीं, बल्कि सुनियोजित वित्तीय धोखाधड़ी थी. अब इस केस को और गहराई से जांचने के लिए CBI को सौंप दिया गया है.

    इस घोटाले में मुख्य आरोपी अमित दीवान को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVNL) से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. वह निगम में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर तैनात थे. आधिकारिक आदेश (Office Order No. 361/UH/HR-II/EBG-3171, दिनांक 1 मई 2026) के जरिए यह कार्रवाई की गई. आदेश में स्पष्ट रूप से गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों का उल्लेख किया गया है. इससे पहले उन्हें निलंबित किया गया था, लेकिन जांच में गंभीर तथ्य सामने आने के बाद सेवा समाप्त कर दी गई.

    अमित दीवान को 18 मार्च 2026 को स्टेट विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी 590 करोड़ रुपये के HPGCL बैंक फ्रॉड केस में हुई थी. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मामले में फर्जी बैंकिंग ट्रांजेक्शन और फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी फंड को डायवर्ट किया गया. यह रकम HPGCL के उन बैंक खातों से निकाली गई, जो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में संचालित थे. इस खुलासे ने बैंकिंग सिस्टम में मौजूद खामियों को भी उजागर कर दिया है.

    जांच में यह भी सामने आया कि इस घोटाले को अंजाम देने के लिए कई फर्जी संस्थाएं बनाई गई थीं. इन शेल कंपनियों के खातों में धीरे-धीरे सरकारी पैसे ट्रांसफर किए गए. यह पूरा नेटवर्क काफी सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था, जिसमें कई लोग शामिल थे. अब तक इस मामले में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अमित दीवान इस केस में गिरफ्तार होने वाले 15वें आरोपी हैं.

    अमित दीवान का प्रोफाइल भी काफी अहम रहा है. वह हरियाणा के पावर सेक्टर में 27 साल से ज्यादा समय से कार्यरत थे और वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ माने जाते थे. घोटाले के समय वह हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) में डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर थे. बाद में उन्हें UHBVNL में वापस लाकर CFO बनाया गया था. इतने वरिष्ठ पद पर रहते हुए इस तरह के आरोप सामने आना पूरे सिस्टम के लिए चिंता की बात है.

    सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके. अधिकारियों का मानना है कि यह घोटाला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई स्तरों पर मिलीभगत हो सकती है. CBI अब बैंकिंग लेन-देन, फर्जी कंपनियों और जुड़े लोगों की भूमिका की गहराई से जांच करेगी. आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार
    Next Article तमिलनाडु का विजय रथ साबित हुए ‘थलपति’ के फैन क्लब, डेढ़ दशक से तैयार की सुपरस्टार की पॉलिटिकल जमीन
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    55 मोबाइल जमीन पर पटके और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, नूंह के गांव ने पेश की मिसाल

    June 19, 2026

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी ईथा का टीजर…

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    June 20, 2026

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026
    Top Trending

    नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी’ श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आल‍िया

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी…

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई, रक्ताचं नातं सांगून, सातबाऱ्यावर नाव लावून कोणी वारस होत नाही. शिवसैनिकच…

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    Stock Market Crash के पीछे सबसे बड़ा कारण आईटी इंडेक्स में आई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.